
1 / 9
Rashmika Mandanna Net Worth: आज साउथ सुपरस्टारा Vijay Devarakonda की शादी है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनकी बीवी कितने करोड़ की मालकिन हैं? वे नेशनल क्रश कहलाती हैं. आज जानेंगे कि टॉलीवुड और बॉलीवुड दोनों जगह झंडा गाढ़ने वाली इस एक्ट्रेस की सालाना कितनी कमाई होती है.

2 / 9
विजय देवरकोंडा की आज उदयपुर में शादी है. उनकी शादी सुपरस्टार रश्मिका मंदाना से हो रही है. यह दोनों काफी सालों से रिलेशनशिप में थे, जिसके बाद आज यह कपल शादी के जोड़े में बंध गया है. साउथ के दोनों सुपरस्टार्स की सिनेमा जगत में हाई डिमांड है. (Image Credit- Pinterest)

3 / 9
रश्मिका मंदाना न सिर्फ 'नेशनल क्रश' कहलाती हैं, बल्कि उनकी कमाई भी बहुत बड़ी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2026 में रश्मिका की कुल संपत्ति करीब 66 करोड़ रुपये है. यही वजह है कि वे फिल्म इंडस्ट्री की सबसे अमीर और सफल एक्ट्रेस में शुमार हैं. (Image Credit- Pinterest)

4 / 9
रश्मिका का जन्म कर्नाटक के कोडगु में हुआ था. उन्होंने कन्नड़ फिल्मों से शुरुआत की. 'किरिक पार्टी' जैसी फिल्म से उन्हें बहुत पॉपुलैरिटी मिली. फिर तेलुगु और तमिल फिल्मों में काम किया. 'पुष्पा' और 'एनिमल' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों ने उन्हें पूरे भारत में मशहूर कर दिया. (Image Credit- Pinterest)

5 / 9
आज लोग उन्हें बहुत पसंद करते हैं. वे खूबसूरत होने के साथ साथ स्मार्ट और मेहनती भी हैं. हाल ही में आई फिल्म छावा में भी उनका मराठी बाई का रोल काबिले तारीफ था. कन्नड़ फिल्मों से ताल्लुक रखने वाली रश्मिका ने बड़े अच्छे से उस रोल को निभाया था. (Image Credit- Pinterest)

6 / 9
रश्मिका एक फिल्म के लिए 4 करोड़ रुपये तक चार्ज करती हैं. कुछ बड़े प्रोजेक्ट्स में इससे ज्यादा भी मिलता है. इसके अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट से भी वे बहुत कमाती हैं. कई बड़े कंपनियां उन्हें अपना चेहरा बनाती हैं. (Image Credit- Pinterest)

7 / 9
इसके अलावा, उन्होंने प्रॉपर्टी में भी खूब निवेश किया है. उनके पास मुंबई, गोवा, कोडगु और हैदराबाद में घर हैं. ये सब मिलाकर उनकी नेट वर्थ 66 करोड़ तक पहुंच गई है. अब उन्होंने साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा से शादी कर ली है. (Image Credit- Pinterest)

8 / 9
रश्मिका और विजय देवरकोंडा की जोड़ी को फैंस 'विरोश' कहते हैं. दोनों ने 'गीता गोविंदम' और 'डियर कॉमरेड' जैसी फिल्मों में साथ काम किया. स्क्रीन पर उनकी केमिस्ट्री बहुत अच्छी लगती है. लेकिन अब असल जिंदगी में भी दोनों ने शादी कर ली है. (Image Credit- Pinterest)

9 / 9
बता दें कि विजय देवरकोंडा भी साउथ के बड़े सुपरस्टार हैं. उनकी नेट वर्थ भी 66-70 करोड़ के आसपास है. दोनों मिलकर करीब 130-136 करोड़ के मालिक हैं. अब वे पति-पत्नी बन गए हैं. फैंस को उनकी जोड़ी बहुत पसंद है. (Image Credit- Pinterest)