LPG गैस किल्लत की टेंशन खत्म! इन एप्स पर मिल रहा तगड़ा कैशबैक
मिडिल ईस्ट में चल रही जंग का असर हमारी रसोई तक आ गया है। देश में LPG सिलेंडर की कमी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। खासतौर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के रास्ते शिपिंग प्रभावित होने के चलते भारत में गैस की सप्लाई पर दबाव बढ़ गया है। अब हालात ऐसे हो गए हैं कि कई जगहों पर लोगों ने घबराहट में ज्यादा बुकिंग करनी शुरू कर दी जिसके चलते डिमांड अचानक काफी बढ़ गई।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मार्च 2026 की शुरुआत में रोजाना बुकिंग सामान्य से काफी ज्यादा हो गई थी और कई शहरों में होटल व कमर्शियल यूजर्स को सिलेंडर मिलने में दिक्कत आने लगी। स्थिति को संभालने के लिए सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता देने का फैसला किया है। रिफाइनरीज में LPG उत्पादन बढ़ाया गया है और बुकिंग से जुड़े नियमों को भी सख्त किया गया है ताकि कोई अनावश्यक स्टॉक न कर सके।
कैसे करें बुकिंग
2 / 5अब मोबाइल ऐप्स से LPG सिलेंडर बुक करना बहुत आसान हो गया है। IndianOil ONE, HP Pay, Hello BPCL जैसे ऑफिशियल ऐप्स के अलावा Paytm, PhonePe, Google Pay, BHIM और MobiKwik जैसे थर्ड-पार्टी ऐप्स भी इस्तेमाल हो रहे हैं। घर बैठे कुछ मिनटों में सिलेंडर बुक और पेमेंट किया जा सकता है।
मिलते हैं ऑफर
3 / 5इन ऐप्स का इस्तेमाल करने का फायदा यह है कि यूजर्स को कैशबैक, रिवार्ड्स और डिस्काउंट मिलते हैं। नए यूजर्स को खास ऑफर मिलते हैं और पुराने ग्राहकों को भी छोटे फायदे होते हैं। इससे समय बचता है और खर्च में भी राहत मिलती है।
समय और खर्च में बचाव
4 / 5इन ऐप्स से कैशबैक, रिवार्ड्स और डिस्काउंट मिलते हैं। नए यूजर्स और पुराने ग्राहकों को भी फायदे होते हैं। इससे समय बचता है और खर्च में राहत मिलती है ।
भीड़ से छुटकारा
5 / 5इस समय जरूरत के अनुसार ही बुकिंग करें और अनावश्यक स्टॉक से बचें। ऑफर्स का फायदा उठाने से पहले ऐप में जाकर ताजा जानकारी जरूर चेक करें, क्योंकि ये ऑफर्स समय के साथ बदलते रहते हैं।