काम की बात: ऑपरेशन के बाद भी नहीं आएगा लंबा-चौड़ा बिल, बस करना होगा यह एक काम

How To Handle Medical Expenses: भारत में इलाज के लिए अस्पताल जाया जाए तो लाखों का बिल आते देर नहीं लगती है. ऐसे में यहां जानिए किस तरह इस बिल से बचा जा सकता है.

Health insurance ke fayda
1 / 7
Health insurance ke fayda

Health Insurance: चाहे किसी किसी गंभीर बीमारी के लिए अस्पताल जाया जाए या कोई छोटा-मोटा ऑपरेशन हो, अस्पताल से लंबा-चौड़ा बिल आ जाता है. कई बार तो जेब में इतने पैसे ही नहीं रहते जितना बिल भरना पड़ता है और व्यक्ति को कर्ज के सहारा लेना पड़ता है. ऐसे में बैकअप प्लान होना बेहद जरूरी है. इमरजैंसी के समय के लिए खुद को पहले से तैयार करना जरूरी है और हेल्थ इंश्योरेंस इसमें आपकी मदद करता है. यहां जानिए हेल्थ इंश्योरेंस लेने के क्या-क्या फायदे होते हैं.

विज्ञापन

हेल्थ इंश्योरेंस क्या होता है

 हेल्थ इंश्योरेंस क्या होता है 2 / 7

हेल्थ इंश्योरेंस एक प्रोटेक्टिव फाइनेंशियल टूल है जो इलाज के दौरान आने वाले बड़े खर्च से आपको बचाता है. आप अपनी उम्र, काम और हेल्थ कंडीशन देखते हुए हेल्थ इंश्योरेंस ले सकते हैं. साल में 5 हजार से 30,000 रुपए भरकर आप 5 लाख से 10 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस ले सकते हैं. इसका सबसे बड़ा फायदा यही है कि आपको जरूरत के समय फंड मिल जाता है और बिना टेंशन आप इलाज या ऑपरेशन करवा सकते हैं.

विज्ञापन

नहीं निकालने पड़ते बचत वाले पैसे

 नहीं निकालने पड़ते बचत वाले पैसे 3 / 7

जरूरत के समय आपको इलाज के लिए अपने सेविंग अकाउंट से या फिर अपने घर से पैसे नहीं लेने पड़ते बल्कि अस्पताल का बिल बैंक के पास जाता है.

इमरजैंसी में आता है काम

इमरजैंसी में आता है काम 4 / 7

कभी एक्सीडेंट हो जाए या गंभीर बीमारी हो जाए तो आपको पैसों के लिए दर-दर भटकना नहीं पड़ता है. इमरजैंसी के समय सुविधाजनक तरीके से आपका इलाज हो जाता है और खर्च हेल्थ इंश्योरेंस के अंतर्गत आता है.

विज्ञापन

क्रिटिकल बीमारियां भी होती हैं कवर

क्रिटिकल बीमारियां भी होती हैं कवर 5 / 7

हेल्थ इंश्योरेंस में क्रिटिकल बीमारियां भी कवर होती हैं. आपको कैंसर, दिल की बीमारियां, किडनी की दिक्कतें या कोई और जानलेवा बीमारी हो तो उसके इलाज के दौरान बिल की टेंशन नहीं लेनी पड़ती है.

परिवार की सुरक्षा

परिवार की सुरक्षा 6 / 7

आप अपने साथ अपने परिवार का हेल्थ इंश्योरेंस ले सकते हैं. ऐसे में हेल्थ इंश्योरेंस लेने पर अगर परिवार में कभी किसी को कोई दिक्कत होती है तो बिना पैसों की दिक्कत के इलाज करवाया जा सकता है.

विज्ञापन

महंगाई में सहारा

महंगाई में सहारा 7 / 7

महंगाई के इस समय पर अस्पताल के बिल भी लंबे-चौड़े आने लगे हैं. ऐसे में वर्तमान समय में अस्पताल के बिल के नीचे दबने के बजाय पहले से खुद को तैयार रखना जरूरी है. यह भी पढ़ें - पिरामिड कैसे बने थे? नई थ्योरी खोल सकती है राज, इस तरह ऊपर लाए गए थे विशालकाय पत्थर  

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन