LPG Cylinder: लाल-नीले छोड़ो, कभी देखा है बैंगनी सिलेंडर? कितनी गैस, कहां-कहां यूज

मिडिल ईस्ट में बढ़ रहे तनाव के बीच भारत में LPG संकट धीरे-धीरे खत्म होने की कगार पर है, वहीं एक अनोखे रंग के सिलेंडर की तस्वीरें वायरल हो रही है। न तो यह सिलेंडर लाल रंग का है और न ही नीले, यह सिलेंडर बैंगनी रंग का है। जानें, इसमें कितनी गैस होती है और यह कहां-कहां यूज होता है?

TATA INDANE
1 / 5

लाल-नीले तो देखे होंगे, क्या कभी बैंगनी सिलेंडर देखे हैं आपने? ईरान जंग के दौरान शुरू हुए एलपीजी गैस संकट के बीच बैंगनी रंग की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। आगे देखेंगे कि बैंगनी सिलेंडर सच में होते हैं या नहीं? यह क्या काम आते हैं, इसे कहां से खरीद या भरवा सकते हैं और इसमें कितनी गैस होती है?

विज्ञापन

क्या कॉमर्शियल हैं बैंगनी सिलेंडर?

क्या कॉमर्शियल हैं बैंगनी सिलेंडर?2 / 5

घरों में इस्तेमाल होने वाले एलपीजी के लाल दिखने वाले सिलेंडर में करीब 14 किलो गैस होती है। कॉमर्शियल यूज के लिए नीले रंग के सिलेंडर का प्रयोग होता है, जोकि 19 किलो का होता है। बैंगनी सिलेंडर तीन कैटेगिरी 425 किलो, 47.5 किलो और 19 किलो की कैटागिरी में आता है।

विज्ञापन

कॉमर्शियल के लिए यूज

कॉमर्शियल के लिए यूज3 / 5

बैंगनी सिलेंडर भी इंडेन कंपनी का होता है, इसे कंपनी ने एक्सट्रा तेज नाम दिया है। ये सिलेंडर भी इंडस्ट्रियल या कॉमर्शियल यूज के लिए होते हैं. इसे फैक्ट्रियों या होटल में इस्तेमाल कर सकते हैं. देश के कई शहरों में इंडेन बैंगनी सिलेंडर की सुविधा शुरू कर चुका है। हालांकि नीले रंग में भी एक्स्ट्रा तेज आता है.

कॉमर्शियल सिलेंडर से कितना अलग?

कॉमर्शियल सिलेंडर से कितना अलग?4 / 5

इंडेन का एक्सट्रा तेज सिलेंडर कॉमर्शियल सिलेंडर से काफी अलग होता है। इसकी एलपीजी में नैनो-एडिटिव होने की वजह से LPG क्वालिटी बेहतर होती है। सामान्य LPG के मुकाबले इसकी खपत भी कम है। इस पर प्रेशर कुकर में खाना बनाने पर 14 फीसदी कम गैस लगती है।

विज्ञापन

कितने का आता है बैंगनी सिलेंडर

कितने का आता है बैंगनी सिलेंडर5 / 5

इंडेन कंपनी का बैंगनी सिलेंडर आम कॉमर्शियल सिलेंडर की तुलना में थोड़ा महंगा होता है। इसमें भी 19 किलो गैस होती है और इसका दाम करीब 2048 रुपए है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन