सिलेंडर नहीं मिल रहा या ज्यादा मांगे जा रहे पैसे? तुरंत यहां करें शिकायत, तत्काल एक्शन लेगी सरकार

अगर कोई एजेंसी सिलेंडर के लिए तय कीमत से ज्यादा पैसे मांगती है, तो आप तुरंत शिकायत दर्ज करा सकते हैं. यहां जानिए LPG से जुड़ी सभी जरूरी हेल्पलाइन नंबर और शिकायत करने का तरीका.

LPG gas complaint number
1 / 10
LPG gas complaint number

मिडिल ईस्ट में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के कारण एलपीजी गैस की सप्लाई को लेकर लोगों के बीच चिंता बढ़ने लगी है. ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच जारी टकराव का असर अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा आपूर्ति पर भी पड़ रहा है. इसी वजह से भारत में एलपीजी सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर कई जगहों पर सवाल उठने लगे हैं. हालांकि सरकार का कहना है कि देश में ईंधन का पर्याप्त भंडार मौजूद है. अगर कहीं गैस एजेंसी ज्यादा पैसे वसूलती है या सिलेंडर की सप्लाई में दिक्कत आती है, तो उपभोक्ता सीधे शिकायत दर्ज करा सकते हैं.

विज्ञापन

कई शहरों में सप्लाई पर असर

कई शहरों में सप्लाई पर असर2 / 10

देश के कुछ शहरों में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति प्रभावित होने की खबरें सामने आ रही हैं. इसका सबसे ज्यादा असर होटल, रेस्टोरेंट और कैटरिंग से जुड़े कारोबार पर पड़ रहा है. सप्लाई में कमी की खबरों के चलते लोगों के बीच चिंता भी बढ़ती दिखाई दे रही है.

विज्ञापन

गैस एजेंसियों पर बढ़ी भीड़

गैस एजेंसियों पर बढ़ी भीड़3 / 10

कई जगहों पर गैस एजेंसियों के बाहर ग्राहकों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं. कुछ मामलों में सिलेंडर के लिए तय कीमत से ज्यादा पैसे मांगे जाने की शिकायतें भी सामने आई हैं. ऐसी स्थिति में उपभोक्ता सीधे सरकार के पास शिकायत दर्ज करा सकते हैं.

ज्यादा पैसे मांगने पर कहां करें शिकायत

ज्यादा पैसे मांगने पर कहां करें शिकायत4 / 10

अगर कोई गैस एजेंसी या डिलीवरी कर्मी सिलेंडर की तय कीमत से ज्यादा रकम मांगता है, तो आप तुरंत 1915 नंबर पर शिकायत कर सकते हैं. यह कंज्यूमर हेल्पलाइन नंबर है जहां शिकायत दर्ज कराने के बाद कार्रवाई की जाती है. वहीं प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से जुड़े मामलों के लिए 18002666696 नंबर पर भी संपर्क किया जा सकता है. इसके अलावा उपभोक्ता ऑनलाइन पोर्टल के जरिए भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं.

विज्ञापन

Indane Gas के ग्राहकों के लिए हेल्पलाइन

Indane Gas के ग्राहकों के लिए हेल्पलाइन5 / 10

इंडेन गैस कनेक्शन रखने वाले उपभोक्ता किसी भी समस्या या शिकायत के लिए टोल-फ्री नंबर 1800-2333-555 पर कॉल कर सकते हैं. इसके अलावा एलपीजी सिलेंडर बुकिंग और अन्य सहायता के लिए 7718955555 नंबर भी उपलब्ध है.

Bharat Gas ग्राहकों के लिए हेल्पलाइन नंबर

Bharat Gas ग्राहकों के लिए हेल्पलाइन नंबर6 / 10

भारत गैस के उपभोक्ता अपनी शिकायत दर्ज कराने या जानकारी पाने के लिए टोल-फ्री नंबर 1800-22-4344 पर संपर्क कर सकते हैं. सिलेंडर बुकिंग की सुविधा 7715012345 नंबर के जरिए भी उपलब्ध कराई गई है.

विज्ञापन

HP Gas उपभोक्ताओं के लिए हेल्पलाइन नंबर

HP Gas उपभोक्ताओं के लिए हेल्पलाइन नंबर7 / 10

एचपी गैस कनेक्शन रखने वाले लोग शिकायत दर्ज कराने के लिए 1800-2333-555 टोल-फ्री नंबर पर कॉल कर सकते हैं. वहीं बुकिंग या अन्य मदद के लिए 9493602222 नंबर पर भी संपर्क किया जा सकता है.

सोशल मीडिया अफवाहों से रहें सावधान

सोशल मीडिया अफवाहों से रहें सावधान8 / 10

सरकार ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक खबरों पर भरोसा न करें. कई प्लेटफॉर्म पर गैस की कमी को लेकर अफवाहें फैल रही हैं, जिनका वास्तविक स्थिति से कोई संबंध नहीं है.

विज्ञापन

देश में ईंधन का पर्याप्त भंडार

देश में ईंधन का पर्याप्त भंडार9 / 10

सरकार के अनुसार भारत में कच्चे तेल के साथ-साथ पेट्रोल, डीजल और एटीएफ जैसे सभी प्रमुख पेट्रोलियम उत्पादों का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है. इसलिए आम लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है.

24×7 कंट्रोल रूम से निगरानी

24×7 कंट्रोल रूम से निगरानी10 / 10

पेट्रोलियम मंत्रालय ने ईंधन आपूर्ति की स्थिति पर नजर रखने के लिए 24 घंटे सक्रिय कंट्रोल रूम स्थापित किया है. इस व्यवस्था के जरिए देशभर में पेट्रोलियम उत्पादों की उपलब्धता और वितरण पर लगातार निगरानी रखी जा रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन