Yogi Cabinet Expansion: कौन हैं वो 6 नए चेहरे, जो आज योगी कैबिनेट में हुए शामिल

Yogi Adityanath Cabinet Expansion: उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी को देखते हुए आज योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट का विस्तार हुआ. कैबिनेट विस्तार में आठ मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की, इनमें से छह नए चेहरे देखने को मिले. जानें, उनके बारे में

yogi adityanath cabinet expansion, somendra tomar, ajeet pal, manoj pandey, Bhupendra Chaudhary, Surendra Diler, Kailash Rajput, Krishna Paswan, and Hansraj Vishwakarma
1 / 9

Yogi Adityanath Cabinet Expansion: बिहार में सम्राट चौधरी सरकार के कैबिनेट विस्तार के बाद अब उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार के दूसरे कैबिनेट विस्तार पर आज छह नए चेहरों ने मंत्रिपद की शपथ दी. दो राज्यमंत्रियों को कैबिनेट का दर्जा दिया गया है. जानें, उनके नाम?

विज्ञापन

लखनऊ में आज दिलाई गई शपथ

लखनऊ में आज दिलाई गई शपथ2 / 9

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ कैबिनेट में आज 6 नए मंत्री शामिल हुए. शपथ ग्रहण समारोह लखनऊ में जनभवन में हुआ. शपथ लेने वाले नए चेहरों में मनोज पांडेय, भूपेंद्र चौधरी, सुरेंद्र दिलेर, कैलाश राजपूत, कृष्णा पासवान और हंसराज विश्वकर्मा शामिल हैं. बीती शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से मुलाकात करके उन्हें नए मंत्रियों के नामों की सूची सौंपी थी. गौरतलब है कि योगी कैबिनेट में इस समय छह पद खाली थे.

विज्ञापन

सोमेंद्र तोमर और अजीत पाल का प्रोमोशन

सोमेंद्र तोमर और अजीत पाल का प्रोमोशन3 / 9

पश्चिम यूपी के चेहरे मौजूदा राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर को पदोन्नत कर कैबिनेट या स्वतंत्र प्रभार मिल सकता है, वहीं सूचना एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री अजीत पाल, जोकि पाल बिरादरी से आते हैं, उनका कद बढ़ाया गया है. लोधी समाज के नेता कैलाश राजपूत और वाल्मीकि समाज से आने वाले दलित नेता सुरेंद्र दिलेर को मंत्रिमंडल में जगह मिली.

अखिलेश के करीबी मनोज पांडेय

अखिलेश के करीबी मनोज पांडेय4 / 9

अखिलेश यादव के करीबी मनोज पांडेय को मंत्रिमंडल में जगह मिली है. सपा सरकार में मंत्री रह चुके मनोज पांडेय रायबरेली की ऊंचाहार सीट से भाजपा के विधायक और ब्राह्मण चेहरे हैं. लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने सपा को छोड़ भाजपा ज्वाइन की और बाद में खुलकर सपा से बगावत का ऐलान कर दिया.

विज्ञापन

जाट समुदाय का प्रमुख चेहरा भूपेंद्र चौधरी

जाट समुदाय का प्रमुख चेहरा भूपेंद्र चौधरी5 / 9

जाट समुदाय का प्रमुख चेहरा भूपेंद्र चौधरी भी योगी मंत्रिमंडल में शामिल हुए हैं. भूपेंद्र चौधरी पश्चिम यूपी का बड़ा जाट चेहरा माने जाते हैं और भाजपा के बड़े नेताओं में से एक हैं. आरएसएस से राजनीति में एंट्री करने वाले भूपेंद्र चौधरी यूपी के बीजेपी अध्यक्ष भी रह चुके हैं. इसके अलावा भी उन्हें पार्टी में अहम जिम्मेदारियां मिली हैं.

पासी समाज की कृष्णा पासवान

पासी समाज की कृष्णा पासवान6 / 9

पासी समाज के मुख्य महिला चेहरे कृष्णा पासवान को भी योगी मंत्रिमंडल में जगह मिली है. बीजेपी की पुराने दलित चेहरों में शामिल कृष्णा पासवान फतेहपुर जिले की खागा सीट से विधायक हैं. पासी समाज को प्रतिनिधित्व देने और दलित वोट बैंक को मजबूत करने के लिए उनका नाम आगे है.

विज्ञापन

अति पिछड़ी बिरादरी के हंसराज विश्वकर्मा

अति पिछड़ी बिरादरी के हंसराज विश्वकर्मा7 / 9

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी नेताओं में से एक हंसराज विश्वकर्मा पूर्वांचल की अहम अति पिछड़ी बिरादरी का नेतृत्च करते हैं. हंसराज विश्वकर्मा वाराणसी जिले के भाजपा अध्यक्ष होने के साथ एमएलसी भी हैं. कैबिनेट में विश्वकर्मा समाज को जगह मिलने से अति पिछड़े वर्ग को योगी सरकार बड़ा संदेश देना चाहती है.

वाल्मीकि समाज के सुरेंद्र दिलेर

वाल्मीकि समाज के सुरेंद्र दिलेर8 / 9

वाल्मीकि समाज के अहम चेहरे सुरेंद्र दिलेर को भी योगी कैबिनेट में जगह मिली है. सुरेंद्र दिलेर के दादा और पिता भी लंबे समय तक सांसद रहे हैं. लंबे समय तक भाजपा में एक्टिव होने के कारण सुरेंद्र दिलेर की वाल्मीकि समाज में अच्छी पकड़ है. उन्हें कैबिनेट में शामिल होना फायदेमंद होगा.

विज्ञापन

लोधी समाज के कैलाश राजपूत

लोधी समाज के कैलाश राजपूत9 / 9

लोधी समाज से आने वाले कैलाश राजपूत का नाम भी शपथ लेने वालों में आगे है. भाजपा से राजनीति की शुरुआत कर कैलाश राजपूत एक बार भाजपा छोड़कर बसपा में लंबी पारी खेल चुके हैं. 2017 में भाजपा में वापसी करने वाले कैलाश राजपूत की लोधी समाज में अच्छी पकड़ मानी जा रही है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन