क्या कभी बूढ़े नहीं होते कछुए? इतने साल तक पैदा करते रहते हैं बच्चे, जानें कौन है दुनिया का सबसे बुजुर्ग कछुआ

करीब 194 साल का 'जोनाथन' दुनिया का सबसे बुजुर्ग जीवित कछुआ है. 19वीं सदी में जन्मा ये कछुआ आज भी स्वस्थ है और वैज्ञानिकों के लिए एक बड़ा रहस्य बना हुआ है.

World’s Oldest Living Animal ‘Jonathan
1 / 9
Credit: Social Media

विज्ञापन

कौन है जोनाथन?

कौन है जोनाथन?2 / 9

'जोनाथन' एक सेशेल्स जायंट कछुआ (Seychelles Giant Tortoise) है, जिसे दुनिया का सबसे बुजुर्ग जीवित स्थलीय जानवर माना जाता है. इसकी उम्र करीब 194 साल है. यह कछुआ सिर्फ एक जानवर नहीं, बल्कि जीवित इतिहास का हिस्सा बन चुका है. इसकी लंबी उम्र ने वैज्ञानिकों और आम लोगों दोनों को हैरान कर दिया है. हाल ही में सोशल मीडिया पर जोनाथन की मौत की खबर वायरल हो गई थी. इससे दुनिया भर में उसके फैंस चिंतित हो गए. लेकिन बाद में अधिकारियों ने साफ किया कि यह खबर झूठी थी और जोनाथन पूरी तरह स्वस्थ है.

विज्ञापन

19वीं सदी में हुआ था जन्म

19वीं सदी में हुआ था जन्म3 / 9

जोनाथन का जन्म लगभग 1832 के आसपास माना जाता है. उस समय दुनिया में न बिजली थी, न इंटरनेट और न ही आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं. ये वो दौर था जब भारत में भी अंग्रेजों का शासन था. इस लिहाज से जोनाथन ने कई पीढ़ियों और युगों को बदलते हुए देखा है.

कहां रहता है जोनाथन?

कहां रहता है जोनाथन?4 / 9

जोनाथन दक्षिण अटलांटिक महासागर में मौजूद सेंट हेलेना द्वीप पर रहता है. ये द्वीप ब्रिटिश इलाका है और काफी दूर मौजूद है. जोनाथन ‘प्लांटेशन हाउस’ नामक ऐतिहासिक परिसर में रहता है, जो वहां के गवर्नर का आधिकारिक निवास है.

विज्ञापन

कैसे तय हुई उसकी उम्र?

कैसे तय हुई उसकी उम्र?5 / 9

जोनाथन को साल 1882 में सेंट हेलेना लाया गया था. उस समय वो पूरी तरह विकसित था. वैज्ञानिकों ने उसकी स्थिति को देखकर अनुमान लगाया कि वह उस समय कम से कम 50 साल का था. इसी आधार पर उसकी जन्मतिथि 1832 के आसपास मानी गई.

Guinness World Record में नाम

Guinness World Record में नाम6 / 9

जोनाथन के नाम दुनिया के सबसे बुजुर्ग जीवित स्थलीय जानवर होने का रिकॉर्ड दर्ज है. उसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने आधिकारिक तौर पर मान्यता दी गई है. उसकी उम्र लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे वो हर साल नया रिकॉर्ड बना रहा है.

विज्ञापन

उम्र के बावजूद एक्टिव लाइफ

उम्र के बावजूद एक्टिव लाइफ7 / 9

इतनी ज्यादा उम्र होने के बावजूद जोनाथन काफी एक्टिव है. वह रोजाना अपने परिसर में घूमता है, धूप सेंकता है और खाना खाता है. उसकी धीमी चाल और शांत स्वभाव उसकी लंबी उम्र की एक वजह माना जाता है.

खास डाइट और देखभाल

 खास डाइट और देखभाल8 / 9

जोनाथन की देखभाल बेहद खास तरीके से की जाती है. उसे फल, सब्जियां और पोषक आहार दिया जाता है. डॉक्टर और केयरटेकर उसकी नियमित जांच करते हैं. उसकी डाइट में खासतौर पर पत्तेदार सब्जियां, गाजर और फल शामिल होते हैं. जैसे-जैसे उम्र बढ़ी, जोनाथन की आंखों की रोशनी लगभग खत्म हो गई है और उसकी सूंघने की क्षमता भी कमजोर हो चुकी है. हालांकि, उसकी सुनने की क्षमता अभी भी अच्छी है, जिससे वह आसपास की गतिविधियों को समझ लेता है.  

विज्ञापन

कब तक बच्चे पैदा करते हैं कछुए?

कब तक बच्चे पैदा करते हैं कछुए?9 / 9

रोचेस्टर यूनिवर्सिटी के एजिंग रिसर्च सेंटर की सह निदेशक जीव विज्ञानी वेरा गोर्बुनोवा के मुताबिक, कछुए कभी बूढ़े नहीं होते और पूरी जिंदगी बच्चे पैदा कर सकते हैं. (All Photos Credit: Social Media)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन