कौन सा शहर है भारत का 'Chilli Capital'? जानिए लाल मिर्च की इस सिटी के बारे में खास बातें

भारत को मसालों का देश कहा जाता है और लाल मिर्च भारतीय किचन का अहम हिस्सा है. देश में एक ऐसा शहर भी है जिसे ‘चिली कैपिटल ऑफ इंडिया’ कहा जाता है. ये शहर है आंध्र प्रदेश का गुंटूर, जो लाल मिर्च के उत्पादन और व्यापार के लिए दुनियाभर में मशहूर है. गुंटूर में बड़े पैमाने पर मिर्च की खेती होती है और यहां एशिया की सबसे बड़ी मिर्च मंडियों में से एक मौजूद भी है. यहां से हर साल हजारों टन लाल मिर्च देश और विदेश के कई बाजारों में भेजी जाती है. यही वजह है कि गुंटूर को भारत की ‘चिली कैपिटल’ कहा जाता है. आइए तस्वीरों में जानते हैं इस शहर और इसकी मशहूर लाल मिर्च से जुड़ी खास बातें.

Guntur Chilli capital of India
1 / 8
Credit: Social Media

विज्ञापन

भारत की चिली कैपिटल है गुंटूर

भारत की चिली कैपिटल है गुंटूर2 / 8

आंध्र प्रदेश का गुंटूर शहर भारत की ‘चिली कैपिटल’ के नाम से जाना जाता है. गुंटूर भारत के प्रमुख कृषि और मसाला व्यापार केंद्रों में से एक है. यहां बड़ी मात्रा में लाल मिर्च की खेती होती है और इसका व्यापार देश-विदेश में होता है. गुंटूर का नाम लाल मिर्च के उत्पादन और निर्यात के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी जाना जाता है.

विज्ञापन

यहीं पर है एशिया की बड़ी मिर्च मंडी

यहीं पर है एशिया की बड़ी मिर्च मंडी 3 / 8

गुंटूर में एशिया की सबसे बड़ी मिर्च मंडियों में से एक मौजूद है. गुंटूर की मिर्च मंडी में हर साल लाखों क्विंटल लाल मिर्च की खरीद-फरोख्त होती है. यहां देश के कई राज्यों से व्यापारी और निर्यातक मिर्च खरीदने आते हैं. इस मंडी के कारण गुंटूर भारत के मसाला व्यापार का बड़ा केंद्र बन गया है.

गहरे लाल रंग और तीखे स्वाद के लिए मशहूर

गहरे लाल रंग और तीखे स्वाद के लिए मशहूर4 / 8

गुंटूर की मिर्च की खासियत इसका गहरा लाल रंग और तेज तीखापन है. यही वजह है कि मसाला उद्योग में इसकी काफी मांग रहती है. इसका इस्तेमाल मिर्च पाउडर, मसाला मिक्चर और कई फूड प्रॉडक्ट्स में किया जाता है.

विज्ञापन

देश के मिर्च प्रोडक्शन में बड़ा योगदान

देश के मिर्च प्रोडक्शन में बड़ा योगदान5 / 8

आंध्र प्रदेश में मिर्च की खेती बड़े पैमाने पर होती है और इसमें गुंटूर जिले का योगदान सबसे ज्यादा माना जाता है. यहां की जलवायु और मिट्टी मिर्च की खेती के लिए अनुकूल मानी जाती है, जिससे उत्पादन काफी अच्छा होता है.

हजारों किसानों की आजीविका का आधार

हजारों किसानों की आजीविका का आधार6 / 8

लाल मिर्च की खेती यहां की स्थानीय अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है. गुंटूर जिले में बड़ी संख्या में किसान मिर्च की खेती करते हैं और उनकी आय का मुख्य स्रोत यही फसल है. इससे खेती से जुड़े कई और व्यवसाय भी फल-फूल रहे हैं.

विज्ञापन

‘गुंटूर सन्नम’ मिर्च है खास

‘गुंटूर सन्नम’ मिर्च है खास7 / 8

यहां उगाई जाने वाली ‘गुंटूर सन्नम’ मिर्च काफी लोकप्रिय है. ‘गुंटूर सन्नम’ नाम की लाल मिर्च अपने तीखेपन और चमकीले रंग के कारण जानी जाती है. ये मसाला उद्योग में सबसे ज्यादा उपयोग की जाने वाली मिर्चों में से एक है और इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी अच्छी मांग रहती है.

कई देशों में होता है निर्यात

कई देशों में होता है निर्यात8 / 8

गुंटूर की लाल मिर्च का निर्यात दुनिया के कई देशों में किया जाता है. गुंटूर से अमेरिका, चीन, बांग्लादेश, श्रीलंका और कई बाकी देशों में लाल मिर्च भेजी जाती है. मसाला निर्यात में गुंटूर का योगदान काफी अहम माना जाता है. (All Photos Credit: Social Media)  

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन