पाकिस्तान की सबसे महंगी शादियों में अरबपतियों ने लुटाया खजाना, जानिए क्या रहा खास?

पाकिस्तान में शादियां सिर्फ एक रस्म नहीं, बल्कि शाही ठाठ-बाट और दौलत का प्रदर्शन भी होती हैं. यहां कुछ ऐसी शादियां हुई हैं, जिनमें अरबों रुपये पानी की तरह बहाए गए. आइए जानते हैं पाकिस्तान की सबसे महंगी शादियों के बारे में.

Most Expensive Weddings in Pakistan
1 / 8
Credit: News24

विज्ञापन

महंगी शादियों का बढ़ता ट्रेंड

महंगी शादियों का बढ़ता ट्रेंड2 / 8

पाकिस्तान में शादियां अब सिर्फ पारिवारिक समारोह नहीं रहीं, बल्कि एक बड़े शो-ऑफ इवेंट में बदल चुकी हैं. खासकर अमीर बिजनेसमैन और राजनीतिक परिवार अपनी हैसियत दिखाने के लिए करोड़ों-अरबों रुपये खर्च करते हैं. इन शादियों में महीनों पहले से तैयारियां शुरू हो जाती हैं, जिसमें थीम-बेस्ड डेकोरेशन, इंटरनेशनल कैटरिंग, और बड़े-बड़े इवेंट मैनेजमेंट ग्रुप्स शामिल होते हैं. सोशल मीडिया के दौर में ये शादियां और भी ज्यादा चर्चा में रहती हैं.

विज्ञापन

जोराइज मलिक और जैनब की शाही शादी

जोराइज मलिक और जैनब की शाही शादी3 / 8

जोराइज मलिक और जैनब की शादी पाकिस्तान की सबसे महंगी शादियों में गिनी जाती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस शादी पर करीब 4.5 करोड़ डॉलर खर्च किए गए थे, जो पाकिस्तानी करेंसी में हजारों करोड़ बनता है. इस शादी में हर फंक्शन को अलग-अलग थीम पर आयोजित किया गया था, जिसमें मेहंदी, संगीत और रिसेप्शन सभी बेहद शानदार थे. सजावट में विदेशी फूलों का इस्तेमाल हुआ और मेहमानों के लिए लग्जरी सुविधाएं दी गईं. इस शादी की सबसे बड़ी चर्चा रही दूल्हे को दिया गया महंगा गिफ्ट-एक बुगाटी कार.  पाकिस्तान में इतनी लग्जरी कार का गिफ्ट मिलना बेहद दुर्लभ है. इस गिफ्ट ने इस शादी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चर्चा में ला दिया और सोशल मीडिया पर इसकी खूब तस्वीरें वायरल हुईं.

मेहरुन्निसा और राहिल मुनीर की रॉयल वेडिंग

मेहरुन्निसा और राहिल मुनीर की रॉयल वेडिंग4 / 8

पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की नातिन मेहरुन्निसा की शादी भी शाही अंदाज में हुई थी. इस शादी में लगभग 886 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे. सबसे खास बात यह थी कि निकाह सऊदी अरब के मदीना में मस्जिद-ए-नबवी में हुआ, जो इसे धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व भी देता है. इस शादी में करीब 4500 मेहमान शामिल हुए थे, जिनमें कई बड़े बिजनेसमैन, राजनीतिक नेता और विदेशी मेहमान भी शामिल थे. मेहमानों के लिए फाइव स्टार होटल बुक किए गए और उनकी यात्रा का पूरा इंतजाम किया गया.

विज्ञापन

मुनीब और अनूश की डेस्टिनेशन वेडिंग

मुनीब और अनूश की डेस्टिनेशन वेडिंग5 / 8

मुनीब और अनूश की शादी एक शानदार डेस्टिनेशन वेडिंग के रूप में चर्चा में रही. इस शादी में करीब 486 करोड़ PKR खर्च किए गए. शादी के फंक्शन विदेशी लोकेशन पर आयोजित किए गए, जहां हर इवेंट को खास थीम दी गई थी. मेहमानों के लिए लग्जरी रिसॉर्ट्स और प्राइवेट ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था की गई थी.

शर्मिला फारूकी और हिशाम रियाज की चर्चित शादी

शर्मिला फारूकी और हिशाम रियाज की चर्चित शादी6 / 8

2010 में हुई शर्मिला फारूकी और हिशाम रियाज की शादी भी पाकिस्तान की हाई-प्रोफाइल शादियों में शामिल है. इस शादी में लगभग 43 करोड़ PKR खर्च किए गए थे. उस समय यह शादी मीडिया में काफी चर्चा में रही, खासकर इसकी ग्रैंड डेकोरेशन और हाई-प्रोफाइल गेस्ट लिस्ट की वजह से.

विज्ञापन

सैयद बाबर अली की भव्य शादी

सैयद बाबर अली की भव्य शादी7 / 8

पाकिस्तान के बड़े उद्योगपति सैयद बाबर अली की शादी को भी बेहद भव्य माना जाता है. हालांकि इसकी कुल लागत का आधिकारिक आंकड़ा सामने नहीं आया, लेकिन यह अपने समय की सबसे आलीशान शादियों में शामिल रही. इस शादी में पारंपरिक रीति-रिवाजों को आधुनिक अंदाज में पेश किया गया था.

हेलीकॉप्टर बारात और लग्जरी ट्रेंड

हेलीकॉप्टर बारात और लग्जरी ट्रेंड8 / 8

पाकिस्तान की कई महंगी शादियों में हेलीकॉप्टर बारात का ट्रेंड भी देखा गया है. इसके अलावा विदेशी मेहमानों के लिए प्राइवेट जेट, लग्जरी होटल और महंगे गिफ्ट्स का इंतजाम किया जाता है. कई बार दूल्हा-दुल्हन की एंट्री भी बेहद खास तरीके से करवाई जाती है, जिससे शादी एक फिल्मी इवेंट जैसी लगती है. (All Photos Credit: Social Media)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन