Indian Railways: ट्रेन में आपकी कन्फर्म सीट पर बैठा है कोई और? बिना झगड़े ऐसे पाएं अपनी सीट!

अक्सर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिसमें कुछ लोग दूसरे यात्री की कन्फर्म सीट पर बैठ जाते हैं और वहां अपना हक जमाने लगते हैं. ऐसे में सीट को लेकर बहुत बहस व झगड़ा तक हो जाता है. सवाल उठता है बिना कुछ बहस किए कैसे आप अपनी हासिल कर सकते हैं? आइए जानते हैं सबसे आसान तरीका, जिसमें सामने वाला आपसे माफी मांगकर सीट खाली करेगा.

Pnr Number Se Complaint Kaise Kare Indian Railways
1 / 7

विज्ञापन

ट्रेन यात्रा में आम बन चुकी है यह समस्या

ट्रेन यात्रा में आम बन चुकी है यह समस्या2 / 7

ट्रेन से सफर करते समय कई बार यात्रियों को अजीब स्थिति का सामना करना पड़ता है. कन्फर्म टिकट होने के बावजूद सीट पर कोई और बैठा मिल जाता है, जिससे असहजता और परेशानी बढ़ जाती है.

विज्ञापन

कन्फर्म सीट पर भी क्यों बैठ जाते हैं दूसरे लोग?

कन्फर्म सीट पर भी क्यों बैठ जाते हैं दूसरे लोग?3 / 7

अक्सर लोग गलती से गलत सीट पर बैठ जाते हैं या फिर वेटिंग टिकट होने पर एडजस्ट करने की कोशिश करते हैं. सोशल मीडिया पर कई वीडियो देखने को मिल जाएंगी, जहां बिना टिकट व वेटिंग टिकट लेकर लोग स्लीपर क्लास ही नहीं 3AC के कोच में भी घुस जाते हैं.

सबसे पहले शांत रहकर करें बात

सबसे पहले शांत रहकर करें बात4 / 7

अगर आपकी सीट पर कोई बैठा मिले, तो घबराने या गुस्सा करने की जरूरत नहीं है. आपको चाहिए कि आप आराम से उस व्यक्ति से बात करें और उसे अपनी टिकट दिखाएं, ज्यादातर मामलों में समस्या यहीं सुलझ जाती है.

विज्ञापन

बात न बने तो तुरंत लें TTE की मदद

बात न बने तो तुरंत लें TTE की मदद5 / 7

अगर सामने वाला यात्री सीट छोड़ने से मना कर दे, तो तुरंत ट्रेन में मौजूद TTE से संपर्क करें. TTE की जिम्मेदारी होती है कि वह आपकी सीट आपको दिलवाए और स्थिति को संभाले.

TTE न मिले तो हेल्पलाइन है सहारा

TTE न मिले तो हेल्पलाइन है सहारा6 / 7

कभी-कभी TTE आसपास नहीं मिलते, ऐसे में आप रेलवे हेल्पलाइन 139 पर कॉल कर सकते हैं. यह सेवा यात्रियों की शिकायतों को तुरंत संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने में मदद करती है.

विज्ञापन

SMS और ऐप से भी कर सकते हैं शिकायत

SMS और ऐप से भी कर सकते हैं शिकायत7 / 7

आप 139 पर मैसेज भेजकर भी शिकायत दर्ज कर सकते हैं. इसमें अपना PNR और सीट नंबर लिखना होता है और दिक्कत के बारे में बताना होता है. इसके अलावा 'Rail Madad' ऐप से शिकायत करने पर जल्दी कार्रवाई की जाती है. शिकायत होने के बाद अधिकारी खुद आपकी सीट पर आएंगे और दूसरे यात्री से सीट खाली कराएंगे. (Image: Pexels)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन