
1 / 6
4 मार्च को आईसीसी ने अपनी नई रैंकिंग जारी की. टी-20 बैटिंग रैंकिंग में अभिषेक शर्मा टॉप पर बरकरार हैं. ईशान किशन को भी फायदा हुआ है. आईसीसी टी-20 बैटिंग रैंकिंग टॉप-5 में भारत के 2 खिलाड़ी शामिल हैं, जबकि पाकिस्तान के भी एक खिलाड़ी का नाम शामिल है.

2 / 6
अभिषेक शर्मा आईसीसी टी-20 रैंकिंग में नंबर 1 पर काबिज हैं. वह 874 रेटिंग के साथ पहले नंबर पर हैं. हालांकि अभिषेक टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में खासा प्रभावित नहीं कर पाए हैं.

3 / 6
दूसरे नंबर पर पाकिस्तान के बल्लेबाज साहिबजादा फरहान हैं. वह 848 रेटिंग के साथ दूसरे नंबर पर हैं. फरहान ने वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन किया.

4 / 6
तीसरे नंबर पर इंग्लैंड के फ्लिप साल्ट हैं. वह आईसीसी टी-20 रैंकिंग में 803 रेटिंग के साथ बने हुए हैं.

5 / 6
चौथे नंबर पर ईशान किशन हैं. उन्हें नई रैंकिंग में 1 पायदान का फायदा मिला है. वह 783 रेटिंग के साथ चौथे नंबर पर हैं.

6 / 6
पांचवें नंबर पर श्रीलंका के पाथुम निसांका हैं. वह आईसीसी टी-20 बैटिंग रैंकिंग में पांचवें नंबर पर हैं. उनके पास 766 रेटिंग है.