
1 / 8
India vs Zimbabwe: भारत और जिम्बाब्वे के बीच आज (26 फरवरी) टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 का मुकाबला खेला जाना है. सेमीफाइनल के लिहाज से यह मैच में टीम इंडिया के लिए बेहद अहम है. वहीं, फैंस के मन में सवाल है कि अगर बारिश के कारण यह मैच रद्द होता है तो क्या होगा?

2 / 8
India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में आज यानी 26 फरवरी को भारत और जिम्बाब्वे के बीच अहम मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाना है. सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए टीम इंडिया को यह मैच हर हाल में बड़े अंतर से जीतना होगा. वहीं, फैंस को मैच के दौरान बारिश की चिंता भी सता रही है.

3 / 8
फैंस के मन में सवाल है कि अगर बारिश के कारण यह मैच रद्द हुआ तो क्या टीम इंडिया सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो जाएगी? दरअसल, सुपर 8 में किसी भी मैच के लिए रिजर्व डे नहीं रखा गया है. यानी अगर बारिश आ गई और मैच धुल गया, तो उसका सीधा असर सेमीफाइनल की रेस पर पड़ेगा और नुकसान भारत को हो सकता है.

4 / 8
अगर बारिश की वजह से भारत और जिम्बाब्वे का सुपर-8 मैच पूरा नहीं हो पाता, तो दोनों टीमों को 1-1 अंक मिलेंगे. टीम इंडिया को पहले ही सुपर-8 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 76 रनों से करारी हार झेलनी पड़ी है, जिससे भारत का नेट रन रेट (-3.80) भी काफी खराब हो गया है. ऐसे में अगर जिम्बाब्वे वाला मैच भी धुल गया तो दो मैचों के बाद भारत के खाते में सिर्फ 1 अंक होगा.

5 / 8
इसके बाद अगर भारत वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना अगला सुपर-8 मैच जीत भी लेता है, तो टीम के कुल 3 अंक ही बनेंगे. वहीं, अगर आज वेस्टइंडीज, साउथ अफ्रीका को हरा देता है, तो हालात और बिगड़ सकते हैं. उस स्थिति में भारत के लिए सेमीफाइनल की राह लगभग बंद हो जाएगी.

6 / 8
हालांकि, अगर साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज को हरा देता है और भारत भी वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना आखिरी मैच जीत जाता है, तो भारत ग्रुप 1 में वेस्टइंडीज से ऊपर रहेगा. इसके बाद भारत को दुआ करनी होगी कि साउथ अफ्रीका अपनी अगली भिड़ंत में जिम्बाब्वे को हरा दे.

7 / 8
अगर ऐसा होता है, तो भले ही भारत-जिम्बाब्वे मैच बारिश से रद्द हुआ हो, फिर भी 3 अंकों के साथ भारत और साउथ अफ्रीका ग्रुप-1 से सेमीफाइनल में पहुंच सकते हैं. ऐसे में अब भारत के पास जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में बड़े अंतर से जीत दर्ज कर NRR को सुधारने और अपनी सेमीफाइनल की उम्मीदों रखने के लिए बड़ा मौका है.

8 / 8
जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग XI:
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह.