1 / 6
IND vs AFG: जून 2026 में अफगानिस्तान की टीम भारत के दौरे पर आएगी, जहां वो सबसे पहले 6 जून से न्यू चंडीगढ़ में इकलौता टेस्ट मैच खेलेगी. इसके बाद 3 मैचों की वनडे सीरीज खेले जाएगी, जिसमें 14 जून को धर्मशाला, 17 जून को लखनऊ और 20 जून को चेन्नई में मुकाबले होंगे.

2 / 6

3 / 6
IND vs ENG: इसके बाद टीम इंडिया इंग्लैंड के दौरे पर जाएगी जहां जुलाई के महीने में उन्हों 5 टी20 और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है. 50 ओवर्स के फॉर्मेट की बात करें तो 14 जुलाई को बर्मिंघम, 16 जुलाई को कार्डिफ और 19 जुलाई को लंदन के लॉर्ड्स मैदान में मुकाबले खेले जाएंगे.

4 / 6
IND vs WI: इंग्लैंड से जब टीम इंडिया के वतन वापसी होगी तब वेस्टइंडीज की टीम भारत दौरे पर आएगी, जहां उन्हें 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है. हालांकि इसका पूरा शेड्यूल अभी तक सामने नहीं आया है, लेकिन अवेलेबल विंडो मिलते ही इसका ऐलान कर दिया जाएगा.

5 / 6
IND vs NZ: वेस्टइंजीज के खिलाफ सीरीज के बाद टीम इंडिया को न्यूजीलैंड का दौरा करना है. जहां भारत को कीवी टीम के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है. हालांकि मैचों के शेड्यूल के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा. मेन इन ब्लू का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड में कुछ खास नहीं रहा है, ऐसे में उम्मीद होगी कि रोहित शर्मा और विराट कोहली कोई बड़ा करिश्मा करेंगे.

6 / 6
IND vs SL: अब तक मिली जानकारी के मुताबिक टीम इंडिया को 2026 में अपनी आखिरी वनडे सीरीज श्रीलंका के खिलाफ अपने होम ग्राउंड में खेलनी है. श्रीलंकन टीम जब भारत दौरे पर आएगी तब वो 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी. मेन इन ब्लू इन्हें हल्के में लेने की गलती नहीं करना चाहेगी.