
1 / 10
Taapsee Pannu Film Thappad: कुछ कहानियां समाज का आईया बनती हैं. ऐसी ही कहानी 2020 में रिलीज हुई, जिसमें एक थप्पड़ की गहराई को समझाया गया और इस फिल्म ने समाज की पितृसत्ता सोच की गंदगी का बाहर निकाला. फिल्म के मैसेज ने समाज को सोचने पर मजबूर कर दिया था.

2 / 10
कुछ फिल्मों की कहानी सिर्फ मनोरंजन के लिए नहीं होती बल्कि समाज की सच्चाई को हूबहू दिखाने के लिए भी होती है. सिनेमा ने हमेशा समाज को प्रभावित किया है और कुछ कहानियां अपना दायित्व पूरा कर उस गंदे सच को कहानी के माध्यम से बाहर निकालने का प्रयास करती हैं.

3 / 10
जैसे कि 2020 में रिलीज हुई तापसी पन्नू की फिल्म- Thappad. फिल्म में सिर्फ 1 थप्पड़ में सालों पुराना शादी का बंधन टूट गया. इस फिल्म का हर एक मिनट इतना गहरा था, कि जो देखे वह सोचने पर मजबूर हो जाए.

4 / 10
अमृता के रोल में तापसी एक खुशहाल गृहस्थी चला रही हैं. वहीं उनके पति विक्रम (पावेल गुलाटी) अच्छी नौकरी करते हैं. दोनों का रिश्ता बाहर से परफेक्ट लगता है. एक पार्टी में विक्रम गुस्से में अमृता को सबके सामने थप्पड़ मार देता है.

5 / 10
उसी समय जैसे पूरी फिल्म बदल गई. अमृता के लिए यह थप्पड़ असहनीय था. वह तलाक की मांग करती हैं. इस पर आसपास के लोग हैरान रह जाते हैं कि सिर्फ 1 थप्पड़ में तलाक की मांग? इस सवाल का जवाब फिल्म में छोटी छोटी बातों के जरिए बताया गया है.

6 / 10
अमृता पति विक्रम के बच्चे की मां भी बनने वाली होती हैं. लेकिन इस अपमान के साथ वह किसी भी तरीका का समझौता करने के लिए राजी नहीं हो पाती. फिल्म में घरेलू हिस्सा के बारे में बताया गया है.

7 / 10
दिखाया गया है कि कैसे कैसे हर छोटी छोटी बातों में पितृसत्ता के नुमाइन्दे अपनी गलत बातों को भी सही साबित करने की जद्दोजहद में लगे रहते हैं. फिल्म में बड़े सलीके से दिखाया गया है.

8 / 10
तापसी पन्नू ने अमृता का रोल इतने सच्चे तरीके से निभाया कि देखकर आंखें भर आती हैं. वह कभी चीखती नहीं, बस शांत तरीके से अपनी बात रखती है. विक्रम का रोल करने वाले पावेल गुलाटी भी कमाल हैं. वे एक आम मध्यमवर्गीय पति जैसे लगते हैं, जो खुद नहीं समझता कि उसने गलती की है.

9 / 10
फिल्म में कुमुद मिश्रा, रत्ना पाठक शाह, तन्वी आज़मी जैसे कलाकारों ने भी छोटे-छोटे रोल में जान डाल दी. यह फिल्म अनुभव सिन्हा की है. इससे पहले उन्होंने तापसी के साथ 'मुल्क' जैसी फिल्म भी बनाई है. इसके अलावा उन्होंने 'आर्टिकल 15' जैसी फिल्में बनाई हैं.

10 / 10
फिल्म थप्पड़, को 7 IMDb रेटिंग मिली है. आप 2 घंटे 22 मिनट की इस फिल्म Amazon Prime Video ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं. इसके अलावा फिल्म को MX Player पर भी देखा जा सकता है.