
1 / 6
T20 WC 2026: टी20 विश्व कप 2026 अपने अंतिम पड़ाव में पहुंच चुका है. सेमीफाइनल के मुकाबलों की शुरुआत हो चुकी है तो वहीं टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी टीमें घर जा रही है. इसी बीच मिडिल ईस्ट में जंग के चलते जिम्बाब्वे की टीम भारत में फंस गई थी. जिम्बाब्वे की टीम के लिए टूर्नामेंट साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली हार के साथ ही खत्म हो गया था. इसके बाद टीम को घर के लिए रवाना होना था लेकिन वॉर के चलते ऐसा नहीं हो पाया लेकिन अब जिम्बाब्वे क्रिकेट की तरफ से इस बात की जानकारी दी गई है कि टीम के खिलाड़ी दिल्ली से अपने देश के लिए रवाना हो चुके हैं.

2 / 6
सिकंदर रजा की कप्तानी वाली जिम्बाब्वे की टीम बुधवार को अपने घर के लिए लौट चुकी है. मिडिल ईस्ट में चल रही जंग के चलते आईसीसी ने जिम्बाब्वे के खिलाड़ियों की घर वापसी के लिए नया रूट तैयार किया, जिसके चलते टीम दिल्ली से अपने घर के लिए रवाना हो पाई.

3 / 6
जिम्बाब्वे क्रिकेट की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार आईसीसी की तरफ से अलग अलग ग्रुप में खिलाड़ियों को घर भेजने का काम किया गया है. पहला ग्रुप बुधवार को घर के रवाना हुआ तो वहीं आखिरी ग्रुप शुक्रवार को निकलेगा. इसी के साथ आगे की जानकारी साझा की जाएगी, अगर जरूर होगी.

4 / 6
आईसीसी के अधिकारी ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, जिम्बाब्वे के खिलाड़ियों के लिए दिल्ली से घर लौटने के लिए नया ट्रांजिट पॉइंट इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा होगा. ्भी कुछ खिलाड़ी ही रवाना हुए हैं तो वहीं कुछ का जाना बाकी है.

5 / 6
इससे पहले आईसीसी की तरफ से जिम्बाब्वे के लिए घर जाने की योजना तीन चरणों में तैयार की गई थी. सोमवार को टीम के खिलाड़ी और स्टाफ नई दिल्ली से सुबह 4 बजकर 30 मिनट पर दुबई के लिए रवाना होते और वहां से दूसरी फ्लाइट लेकर हरारे पहुंचते.

6 / 6
4 मार्च को पूरे भारत में होली का त्योहार मनाया जा रहा है तो ऐसे में दिल्ली में मौजूद जिम्बाब्वे के खिलाड़ियों मजे से ये त्योहार मनाया. खिलाड़ियों की तरफ से इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई हैं. इन खिलाड़ियों ने दिल्ली में अपने होटल में ही होली खेली.