ENG vs NEP: कौन हैं नेपाल के बल्लेबाज लोकेश बाम ? जिन्होंने तूफानी पारी से इंग्लैंड के खेमे में मचाई खलबली!

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला और सबसे बड़ा उलटफेर होते-होते रह गया. रोमांच से भरपूर मुकाबले में नेपाल इंग्लैंड को हराने से महज 4 रन दूर रह गया. आखिरी ओवर में सैम करन इंग्लिश टीम की लाज बचाने में सफल रहे. अंतिम ओवरों में नेपाल की जीत की उम्मीदें 25 वर्षीय बल्लेबाज लोकेश बाम ने जगाईं. लोकेश की तूफानी बैटिंग से हर इंग्लैंड का पूरा खेमा हैरान और परेशान नजर आया.

Lokesh Bam
1 / 6
Lokesh Bam

विज्ञापन

2 / 6

अंतिम ओवरों में बल्लेबाजी करने उतरे लोकेश ने अपनी तूफानी बैटिंग से हर किसी का दिल जीत लिया. भले ही लोकेश नेपाल को इंग्लैंड के खिलाफ जीत नहीं दिला सके, लेकिन वर्ल्ड कप जैसे बड़े स्टेज पर दबाव में इस कदर की बैटिंग से उन्होंने अपनी पहचान जरूर बना ली है.

विज्ञापन

3 / 6

लोकेश ने सिर्फ 20 गेंदों का सामना करते हुए 39 रनों की विस्फोटक पारी खेली. अपनी इस इनिंग के दौरान लोकेश ने 4 चौके और 2 गगनचुंबी सिक्स जमाए. लोकेश के बल्ले से यह दो सिक्स जोफ्रा आर्चर के ओवर में आए.

4 / 6

लोकेश दाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज हैं. उन्होंने साल 2022 में नेपाल के लिए अपना टी-20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था. वह अब तक नेपाल की ओर से कुल 18 टी-20 मैच खेल चुके हैं. इस दौरान उन्होंने 145 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 160 रन ठोके हैं.

विज्ञापन

5 / 6

लोकेश अपनी तूफानी बैटिंग के लिए जाने जाते हैं और बड़े-बड़े शॉट्स लगाने की काबिलियत रखते हैं. लोकेश नेपाल के लिए कई मैच फिनिश कर चुके हैं. वह टी-20 क्रिकेट में खेली 20 पारियों में 148 के स्ट्राइक रेट से 344 रन ठोक चुके हैं.

6 / 6

लोकेश एक समय पर लग रहा था कि इंग्लैंड के खिलाफ नेपाल को जीत दिला देंगे. मगर आखिरी ओवर में सैम करन की बेहतरीन गेंदों का लोकेश तोड़ नहीं खोज सके. लोकेश की इस पारी की हर तरफ जमकर तारीफ हो रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन