कौन हैं Blessing Muzarabani? जिनके आगे कंगारू बैटर्स ने टेके घुटने, RCB का रह चुके हैं हिस्सा

Blessing Muzarabani: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में बड़ा उलटफेर देखने को मिला. जिम्बाब्वे ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 23 रनों से शिकस्त दी. जिम्बाब्वे की इस जीत के नायक रहे तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी, जिनकी घातक गेंदबाजी के आगे कंगारू टीम का बैटिंग ऑर्डर ताश के पत्तों की तरह बिखर गया.

Blessing Muzarabani
1 / 6
Blessing Muzarabani

विज्ञापन

2 / 6

ब्लेसिंग ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए मुकाबले में अपनी आग उगलती हुई गेंदों से जमकर कहर बरपाया. उन्होंने अपने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 17 रन देकर चार विकेट अपनी झोली में डाले. ब्लेसिंग ने इंग्लिस, टिम डेविड, मैट रेनशॉ और एडम जम्पा को पवेलियन की राह दिखाई.

विज्ञापन

3 / 6

29 साल के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग की गिनती क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट के बेहतरीन गेंदबाजों में की जाती है. जिम्बाब्वे की ओर से खेले अब तक 85 मैचों में ब्लेसिंग 100 विकेट निकाल चुके हैं. उन्होंने जिम्बाब्वे के लिए अपना इंटरनेशनल डेब्यू साल 2017 में किया था.

4 / 6

छह फीट 8 इंच के ब्लेसिंग मुजारबानी आरसीबी टीम का भी हिस्सा रह चुके हैं. पिछले सीजन लुंगी एनगिडी के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम ने बतौर रिप्लेसमेंट अपनी टीम से जोड़ा था. हालांकि, ब्लेसिंग को एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिल सका था.

विज्ञापन

5 / 6

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए मुकाबले में ब्लेसिंग ने अपनी आग उगलती हुई गेंदों से जमकर कहर बरपाया. उन्होंने महज 17 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए, जो इस फॉर्मेट में उनका अब तक का सबसे बेस्ट प्रदर्शन भी है.

6 / 6

कोलंबो में खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे ने 169 रन स्कोर बोर्ड पर लगाए, जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम सिर्फ 146 रन बनाकर ढेर हो गई. इस जीत के साथ ही जिम्बाब्वे के लिए सुपर 8 में पहुंचने की राह काफी आसान हो गई है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन