अभिषेक शर्मा नहीं खेले, तो ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11! T20 वर्ल्ड कप के दूसरे मैच में किसे मिलेगा मौका?

Team India Possible Playing 11: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया की शुरुआत शानदार रही. उन्होंने USA को 29 रन से करारी हार थमाई. अब भारत का अगला मैच नामीबिया के खिलाफ 12 फरवरी को दिल्ली में होने वाला है. सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की तबीयत ठीक नहीं है और उनके नामीबिया के खिलाफ खेलने पर सवाल है. पाकिस्तान के खिलाफ 15 फरवरी को मैच से पहले मैनेजमेंट उन्हें आराम दे सकती है. अगर अभिषेक नहीं खेले, तो टीम इंडिया की प्लेइंग 11 कैसी होगी, इसपर सभी की नजर है.

Team India (23)
1 / 7

विज्ञापन

2 / 7

अभिषेक शर्मा को अगर आराम दिया गया, तो फिर उनकी जगह संजू सैमसन नामीबिया के खिलाफ ओपनिंग करते हुए नजर आ सकते हैं. ईशान किशन और सैमसन की जोड़ी मैदान पर उतर सकती है. ये पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए उन दोनों का ऑडिशन होगा.

विज्ञापन

3 / 7

मिडल ऑर्डर में तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या पर जिम्मेदारी होगी. पिछले मैच में तिलक वर्मा अच्छी शुरुआत को बड़ा नहीं कर पाए, वहीं हार्दिक भी फेल हुए. सूर्या ने बेहतरीन बल्लेबाजी की. तिलक और हार्दिक नामीबिया के खिलाफ रनों की बारिश करना चाहेंगे.

4 / 7

पिछले मैच में रिंकू सिंह और शिवम दुबे कुछ खास नहीं कर पाए थे. अब नामीबिया के खिलाफ अगर उन्हें बल्लेबाजी मिलती है, तो उन्हें मौके का भरपूर फायदा उठाना चाहिए.

विज्ञापन

5 / 7

उपकप्तान अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती के हाथ में स्पिन गेंदबाजी की कमान होगी. पिछले मैच में दोनों मिडल ओवर में उतने प्रभावशाली नहीं थे. वरुण में मात्र एक विकेट झटका था. नामीबिया को दोनों ही स्पिन गेंदबाजी के जाल में फंसाना चाहेंगे.

6 / 7

अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज ने पिछले मैच में गेंदबाजी से धमाल मचाया था. जसप्रीत बुमराह USA के खिलाफ नहीं खेले थे और अब नामीबिया मैच में उनकी वापसी हो सकती है. वो मोहम्मद सिराज की जगह टीम में आ सकते हैं. मैनेजमेंट चाहे, तो अर्शदीप को पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले आराम देकर सिराज और बुमराह की जोड़ी के साथ उतर सकती है.

विज्ञापन

7 / 7

नामीबिया के खिलाफ मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11: संजू सैमसन, ईशान किशन (wk), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (c), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद सिराज/अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन