इटली ने T20 WC 2026 की पहली जीत के साथ बनाए ये 5 बड़े रिकॉर्ड्स, एंथनी-जस्टिन ने रचा इतिहास

इटली ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की पहली जीत का स्वाद चख लिया है. एकतरफा मुकाबले में इटली ने नेपाल को 10 विकेट से धो डाला. जस्टिन और एंथनी मोस्का ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 12.4 ओवर में 124 रनों के टारगेट को हासिल कर लिया. इटली ने पहली जीत के साथ ही पांच बड़े रिकॉर्ड्स भी बना डाले हैं.

Justin Mosca and Anthony Mosca,
1 / 6
Justin Mosca and Anthony Mosca,

विज्ञापन

2 / 6

इटली ने अपने क्रिकेट इतिहास में पहली बार किसी मैच को 10 विकेट से जीता है. इसके साथ ही यह नेपाल को महज दूसरी बार 10 विकेट से हार का मुंह देखना पड़ा है.

विज्ञापन

3 / 6

टी-20 वर्ल्ड कप में इटली 10 विकेट से मैच जीतने वाले महज दूसरी एसोसिएट टीम बनी है. इससे पहले यह कारनामा साल 2021 में ओमान ने पीएनजी के खिलाफ खेले गए मैच में करके दिखाया था.

4 / 6

इटली ने 44 गेंदें शेष रहते हुए 124 रनों के लक्ष्य को हासिल कर लिया. यह गेंदों के लिहाज से टी-20 वर्ल्ड कप की तीसरी सबसे बड़ी जीत है. जस्टिन और एंथनी मोस्का की जोड़ी के आगे नेपाल के बॉलर्स पूरी तरह से बेबस नजर आए.

विज्ञापन

5 / 6

टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में यह पहला मौका रहा जब दो भाइयों की जोड़ी ने मिलकर 100 रनों से अधिक की पार्टनरशिप जमाई है. जस्टिन और एंथनी ने यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

6 / 6

जस्टिन-एंथनी मोस्का ने टी-20 वर्ल्ड कप में एसोसिएट देशों की तरफ से तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी जमाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है. उन्होंने 12.4 ओवर में 124 रनों की अटूट पार्टनरशिप जमाई. जस्टिन ने 60 रन जड़े, तो एंथनी ने 62 रनों की दमदार पारी खेली.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन