T20 World Cup में सबसे लंबा ओवर फेंकने वाले 5 गेंदबाज

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में आयरलैंड और श्रीलंका के बीच खेले गए मुकाबले में एक ऐसा ओवर फेंका गया, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा. दरअसल, आयरिश गेंदबाज बैरी मैकार्थी ने अपना ओवर पूरा करने के लिए 11 गेंदें डालीं. इस ओवर में 4 वाइड, नौ बॉल के साथ-साथ उन्होंने 2 विकेट भी निकाले. मैकार्थी से पहले भी इस विश्व कप में कई ऐसे गेंदबाज रहे हैं, जिन्होंने काफी लंबा ओवर फेंका है.

Barry McCarthy
1 / 6
Five bowlers who bowls longest over in T20 World cup

विज्ञापन

2 / 6

टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे लंबा ओवर फेंकने का रिकॉर्ड आयरलैंड के ही तेज गेंदबाज के नाम है. मार्क अडायर ने साल 2022 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 11 गेंदों का ओवर डाला था.

विज्ञापन

3 / 6

टी-20 वर्ल्ड कप में बैरी मैकार्थी अब संयुक्त रूप से सबसे लंबा ओवर फेंकने वाले गेंदबाज बन गए हैं. श्रीलंका के खिलाफ खेले गए मुकाबले में मैकार्थी ने कुल 11 गेंदों का ओवर डाला. इस ओवर में 4 वाइड, नौ बॉल और मैकार्थी दो विकेट निकालने में भी सफल रहे.

4 / 6

कनाडा के तेज गेंदबाज जेरमी गॉर्डन भी टी-20 वर्ल्ड कप में 11 गेंदों का ओवर फेंकने वाले गेंदबाज हैं. उनके नाम यह शर्मनाक रिकॉर्ड साल 2024 में खेले गए टी-20 विश्व कप में जुड़ा था.

विज्ञापन

5 / 6

टी-20 वर्ल्ड कप 2021 में ओमान के खिलाफ खेले गए मैच में मुस्ताफिजुर रहमान ने 11 गेंदों का ओवर डाला था. मुस्ताफिजुर ने अपने इस ओवर में कुल 12 रन खर्च किए थे और वह एक विकेट निकालने में भी सफल रहे थे.

6 / 6

2010 में खेले गए टी-20 विश्व कप में वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज केमार रोच ने भारत के खिलाफ हुए मुकाबले में अपना ओवर पूरा करने के लिए 11 गेंदें डाली थीं. रोच ने इस ओवर में कुल 4 वाइड डाली थीं और 13 रन खर्च किए थे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन