
1 / 6
T20 World Cup 2026: टीम इंडिया टी20 विश्व कप 2026 में 5 मार्च को इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल का मैच खेलने के लिए उतरेगी. टीम इंडिया के लिए ये मुकाबला बेहद ही खास होने वाला है. मुंबई में वानखेड़े के मैदान पर ये मैच खेला जाएगा. इस मैच से पहले टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर मुंबई में सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे. गंभीर इस दौरान अपने पूरे परिवार के साथ आए और उन्होंने बप्पा का आशीर्वाद लिया.

2 / 6
टीम इंडिया ने इस टी20 विश्व कप में मिला जुला प्रदर्शन किया है. पिछले मुकाबले में जीत के बाद टीम इंडिया की काफी तारीफ हो रही है और कॉन्फिडेंस में भी काफी इजाफा हुआ होगा. हेड को गौतम गंभीर के ऊपर भी टीम इंडिया के प्रदर्शन का काफी दबाव होगा.

3 / 6
टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है और इस अहम मुकाबले से पहले हेड कोच गौतम गंभीर सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे. इस दौरान वो अपने पूरे परिवार के साथ नजर आए, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.

4 / 6
साल 2024 में टी20 विश्व कप जीतने के बाद ही गंभीर को टीम इंडिया का हेड कोच बनाया गया था. उनकी कोचिंग में टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया था लेकिन इसके बाद भी उनके ऊपर सवाल खड़े होते रहे हैं.

5 / 6
टीम इंडिया अगर इस टी20 विश्व कप में खिताब अपने नाम कर लेती है तो गौतम गंभीर के आलोचकों के मुंह पर ये बड़ा तमाचा होगा. टेस्ट क्रिकेट में बीते कुछ समय से टीम इंडिया का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है, ऐसे में ये खिताबी जीत उनको काफी मदद करेगी.

6 / 6
गौतम गंभीर से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ी ईशान किशन, अभिषेक शर्मा और अक्षर पटेल भी मुंबई में सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे थे. इन तीनों खिलाड़ियों ने भी सेमीफाइनल मैच से पहले बप्पा का आशीर्वाद लिया था.