
1 / 6
T20 World Cup 2026 Viewership Record: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 भारत में खेला जा रहा है. 4 टीमें सेमीफाइनल के लिए तय हो चुकी हैं. भारत में इस टूर्नामेंट को काफी पसंद किया जा रहा है. आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 ने दर्शकों की संख्या के रिकॉर्ड तोड़ दिए, भारत में 50 करोड़ से अधिक दर्शक मिले चुके हैं.

2 / 6
भारत में खेले जा रहे विश्व कप 2026 व्यूअरशिप को लेकर जय शाह ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी और बताया कि वर्ल्ड कप 2026 ने सभी रिकॉर्ड को तोड़ दिए हैं.

3 / 6
उन्होंने लिखा आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 की यात्रा इसे अब तक का सबसे वैश्विक और सुलभ क्रिकेट आयोजन बनाने की महत्वाकांक्षा के साथ शुरू हुई थी. मुझे यह जानकर बेहद खुशी हो रही है कि भारत में इस आयोजन को देखने वालों की संख्या 5 करोड़ से अधिक हो गई है, जो इतिहास में किसी भी टी20 विश्व कप के लिए अब तक का सबसे अधिक आंकड़ा है.

4 / 6
उन्होंने आगे लिखा यह देखकर भी बहुत खुशी हुई कि जियो हॉटस्टार पर एक साथ देखने वालों की संख्या 60.5 करोड़ के शिखर पर पहुंच गई. टूर्नामेंट के नॉक-आउट मैच आज रात से शुरू हो रहे हैं, और हम आशा करते हैं कि भारतीय प्रशंसकों से हमारे आयोजनों को मिलने वाला अपार प्यार और भी रिकॉर्ड तोड़ने में मदद करेगा."

5 / 6
इससे पहले भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मुकाबले ने भी व्यूअरशिप के रिकॉर्ड तोड़े थे.

6 / 6
4 मार्च को पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की भिड़ंत होने वाली है, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा.