
1 / 6
Surya Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र के महत्वपूर्ण हिस्से सूर्य ग्रह का 28 अप्रैल 2026 को नक्षत्र गोचर होने वाला है, जो कि शुक्र ग्रह के नक्षत्र भरणी में होगा. चलिए जानते हैं इस बड़ी ज्योतिषीय घटना के महत्व, समय और प्रभाव के बारे में.

2 / 6
पंचांग के अनुसार, 28 अप्रैल 2026 को सुबह 1 बजकर 24 मिनट पर ग्रहों के राजा सूर्य का भरणी नक्षत्र में गोचर होगा, जिसके स्वामी सुख-प्रेम के दाता शुक्र ग्रह हैं. पिता, मान-सम्मान, सेवा, स्वास्थ्य और उच्च सेवा के दाता ग्रह सूर्य का ये गोचर बेहद खास है क्योंकि इस बार वो अपने शत्रु शुक्र ग्रह के नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं.

3 / 6
वृषभ राशि (Taurus)- सूर्य ग्रह का 28 अप्रैल 2026 को गोचर करना वृषभ राशि वालों के लिए शुभ रहेगा. अगर आपने किसी से पैसे उधार ले रखे हैं तो समय पर आप उनका धन वापस कर देंगे. इसके अलावा अपने नए घर में शिफ्ट होने के लिए भी ये समय अच्छा है.

4 / 6
सिंह राशि (Leo)- सूर्य ग्रह के सकारात्मक प्रभाव से आपके जीवन की परेशानियां काफी हद तक कम होंगी. चीजों को देखने का नजरिया आपका बदलेगा, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी और आप पहले से ज्यादा खुश रहेंगे. इसके अलावा आर्थिक लाभ कमाने का मौका भी बार-बार हाथ आएगा.

5 / 6
तुला राशि (Libra)- तुला राशि के जातक बहुत ही जल्दी पुरानी चीजों को भूलकर नई शुरुआत करेंगे, जिससे जीवन में ठहराव और खुशियों का तालमेल बढ़िया बना रहेगा. आर्थिक स्थिति की बात करें तो उसे मजबूत करने के लिए सूर्य ग्रह आपका हर मोड़ पर साथ देंगे. आंखों से जुड़ी समस्याएं भी इस दौरान आपकी परेशानी को नहीं बढ़ाएंगी.

6 / 6
धनु राशि (Sagittarius)- वृषभ, सिंह और तुला के साथ-साथ धनु राशि वालों के लिए भी 28 अप्रैल 2026 को होने वाला सूर्य गोचर बढ़िया रहेगा. अगर आप आर्थिक निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं तो उसके लिए ये वक्त बढ़िया है. इसके अलावा पुराने संबंधों को जोड़ने के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे. (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.) (All Photo Credit- Social Media)