
1 / 7
Stomach Cancer Symptoms: पेट के कैंसर को गैस्ट्रिक कैंसर भी कहा जाता है. यह कैंसर पेट से शुरू होता है और शरीर के अन्य हिस्सों तक फैल सकता है. लेकिन, पेट के कैंसर की शुरुआती स्टेज में लक्षण (Pet Ke Cancer Ke Lakshan) पहचानने मुश्किल होते हैं क्योंकि यह आम दिक्कतों की तरह ही हो सकते हैं. ऐसे में अपने यूट्यूब चैनल से पोस्ट किए गए एक वीडियो में कैंसर सर्जन डॉ. प्रवीण कम्मार बताते हैं पेट का कैंसर किस हिस्से से शुरू होता है और इसके लक्षण कैसे होते हैं और किस तरह पहचाने जा सकते हैं.

2 / 7
कैंसर सर्जन डॉ. प्रवीण कम्मार बताते हैं कि पेट का कैंसर पेट की अंदरूनी परत से शुरू होता है और धीरे-धीरे आगे-पीछे, ऊपर-नीचे और गहराई में फैलने लगता है.

3 / 7
पेट का कैंसर पेट के साथ-साथ लिम्फ नॉड्स, खून और आस-पास के अंगों तक फैलने लगता है. डॉक्टर बताते हैं कि अंदरूनी अंगों में नर्व्स ज्यादा एक्टिव ना होने के चलते अंदरूनी ऑर्गन्स में कैंसर का पता जल्दी नहीं लग पाता है.

4 / 7
पेट का कैंसर जब बहुत ही शुरुआती स्टेज में होता है तो इसके लक्षण पहचानने मुश्किल होते हैं. जबतक लक्षण आएंगे तबतक कैंसर की स्टेज बढ़ जाती है.

5 / 7
पेट का कैंसर होने पर शरीर पर कई तरह के लक्षण नजर आने लगते हैं, जैसे पेट में जलन होना, छाती में जलन होना, पेट में गैस बनना, अक्सर ही जी मितलाना और उल्टी आना.

6 / 7
खाना पचने में दिक्कत आने लगती है. पेट में कैंसर होने पर मल काले रंग का आने लगता है. इसके अलावा, बिना कोशिश के ही व्यक्ति का वजन कम होने लगता है.

7 / 7
पेट के कैंसर को समय रहते पहचानकर इलाज शुरू करना जरूरी है. पेट में जलन, छाती में जलन, खाना ना पचना या उल्टी होना बिना कैंसर के भी हो सकता है. लेकिन, अगर कोई भी लक्षण 2 हफ्तों से ज्यादा नजर आए तो उसे नजरअंदाज ना करें और डॉक्टर से मिलें.