IPL 2026 के बाद ये 5 स्टार खिलाड़ी कर सकते हैं टीम इंडिया के लिए डेब्यू

IPL 2026: जब से आईपीएल की शुरुआत हुई है, तब से ही टीम इंडिया को इस लीग से अच्छे खिलाड़ी मिल रहे हैं. जिसके कारण ही टी-20 फॉर्मेट में टीम इंडिया का रिकॉर्ड बहुत ही बेहतर हो गया है. भारतीय टीम ने इसी दम पर बैक टू बैक आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप जीता है. ऐसे में अगले सीजन से भी कुछ खिलाड़ी मिल सकते हैं.

vaibhav suryavanshi and ayush mhatre
1 / 6
vaibhav suryavanshi and ayush mhatre

IPL 2026: आईपीएल 2026 के बाद टीम इंडिया बहुत ज्यादा क्रिकेट खेलती हुई नजर आएगी. ऐसे में एक समय पर 2 टीम भी मैदान पर उतर सकती है. एशियन गेम्स में बीसीसीआई युवा खिलाड़ियों को ही खेलने के लिए भेजने वाला है. ऐसे में आईपीएल 2026 में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद 5 स्टार खिलाड़ियों को टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने का मौका भी मिल सकता है.

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी 2 / 6

राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले युवा वैभव सूर्यवंशी फिलहाल आईपीएल 2026 में अच्छा प्रदर्शन करने पर फोकस कर रहे हैं. अगर उन्होंने इस सीजन भी बल्ले के धमाल मचाया तो उन्हें टीम इंडिया में जल्द ही खेलने का मौका मिल सकता है.

विज्ञापन

शशांक सिंह

शशांक सिंह  3 / 6

पंजाब किंग्स के लिए मध्यक्रम में कमाल का प्रदर्शन करने वाले शशांक सिंह का भी इंतजार जल्द ही खत्म हो सकता है. आईपीएल 2026 में कमाल का प्रदर्शन करने पर शशांक को एशियन गेम्स के लिए टीम इंडिया में डेब्यू करने का मौका मिल सकता है.

आयुष म्हात्रे

आयुष म्हात्रे 4 / 6

चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज आयुष म्हात्रे का नाम भी शामिल है. म्हात्रे अगर आईपीएल 2026 में भी रन बनाते हैं, तो उन्हें टीम इंडिया में भी खेलने का मौका मिल सकता है. म्हात्रे भी एशियन गेम्स में टीम इंडिया का हिस्सा हो सकते हैं.

विज्ञापन

आशुतोष शर्मा

आशुतोष शर्मा 5 / 6

दिल्ली कैपिटल्स के मैच फिनिशर आशुतोष शर्मा को भी एशियन गेम्स में खेलने का मौका मिल सकता है. इंडिया ए की टीम में लगातार आशुतोष खेलते हुए नजर आ रहे हैं. ऐसे में अगर वो आईपीएल 2026 में अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो इनका भी डेब्यू तय है.

आकिब नबी

आकिब नबी6 / 6

घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद अब जम्मू और कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे. अगर आकिब का प्रदर्शन आईपीएल में भी अच्छा रहा, तो उन्हें टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने से कोई नहीं रोक सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन