IPL 2026 से बाहर होने के बाद भी पूरी सैलरी उठाएंगे यश दयाल, जानें क्या है इसके पीछे का कारण
IPL 2026 से आरसीबी के स्टार तेज गेंदबाज बाहर हो चुके हैं. इसके लिए पर्सनल परेशानियों का हवाला दिया गया है. सामने आ रही जानकारी के अनुसार टूर्नामेंट में एक भी मुकाबला नहीं खेलने के बावजूद उनको इस सीजन करोड़ों की कमाई होने वाली है. जानें इसके पीछे का कारण

IPL 2026: आईपीएल की शुरुआत से पहले आरसीबी की टीम को बड़ा झटका लगा है. टीम के स्टार तेज गेंदबाज यश दयाल इस पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं. आरसीबी के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट की तरफ से भी इस बात की पुष्टि कर दी गई है. सामने आई जानकारी के अुसार वो अभी भी पर्सनल दिक्कतों का सामना कर रहे हैं जिसके चलते वो इस सीजन में आईपीएल का हिस्सा नहीं बन पाएंगे. टूर्नामेंट में नहीं खेलने के बाद भी यश दयाल को करोड़ों की कमाई होने जा रही है. ऐसा क्यों आइए आपको भी बताते हैं.
5 करोड़ में बिके थे यश दयाल
2 / 6आईपीएल 2024 को लेकर हुए ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स की टीम ने यश दयाल को 5 करोड़ रुपये में खरीदा था. पिछले 3 सीजन से वो फ्रेंचाइजी का हिस्सा थे बीते कुछ महीने उनके लिए काफी मुश्किलों भरे रहे हैं. दयाल के लिए आरसीबी दूसरी टीम है.
IPL 2026 से बाहर हुए यश दयाल
3 / 6आईपीएल के 19वें सीजन के लिए आरसीबी की तरफ से प्रैक्टिस शुरू हो चुकी है. टीम में शामिल हर एक खिलाड़ी प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा ले रहा है लेकिन अभी तक यश दयाल देखने को नहीं मिले थे. अब साफ हो चुका है कि वो पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं.
यश दयाल पर लगे हैं दुर्व्यवहार के आरोप
4 / 6यश दयाल के लिए पिछला साल काफी मुश्किलों भरा रहा है. उनके ऊपर 2 अलग-अलग राज्यों में महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार का आरोप है. इनमें से एक मामला नाबालिग लड़की का भी है. फिलहाल वो जमानत पर जेल से बाहर हैं लेकिन कानून प्रक्रिया जारी है.
नहीं खेल भी कमाएंगे करोड़ों
5 / 6आरसीबी की तरफ से साफ कर दिया है कि यश दयाल इस सीजन नहीं खेलेंगे लेकिन उनको कॉन्ट्रैक्ट से बाहर नहीं किया गया है. इसी के चलते उनको इस सीजन एक भी मैच नहीं खेलने के बाद भी करोड़ों की कमाई होगी यानी की उनको सैलरी मिलेगी.
हाल ही हुई है शादी
6 / 6यश दयाल ने हाल ही में कंटेंट क्रिएटर श्वेता पुंडीर के साथ शादी की है. इसकी तस्वीरें वो सोशल मीडिया पर भी शेयर कर चुके हैं. पिछले सीजन में उन्होंने आरसीबी के लिए खेलते हुए 13 विकेट अपने नाम किए थे.