5 मिनट में हारे Brock Lesnar, Roman Reigns ने उड़ाया गर्दा, जानिए WWE WrestleMania 42 में क्या हुआ?

WWE WrestleMania 42 नाइट-2 में तगड़े मुकाबले देखने को मिले. कुछ स्टार्स ने धमाकेदार वापसी कर सभी का दिल जीता. रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर भी एक्शन में दिखाई दिए. आइए आपको दूसरे दिन के नतीजों के बारे में बताते हैं.

WWE
1 / 7
WWE WrestleMania 42

WWE WrestleMania 42 नाइट-2 अब इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है. दूसरे दिन फैंस को कुल छह मुकाबले देखने को मिले. चैंपियनशिप मैचों में बवाल मचा. नए चैंपियन भी मिले. कुछ स्टार्स की बादशाहत भी खत्म हुई. मेन इवेंट में सीएम पंक ने रोमन रेंस के खिलाफ वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप डिफेंड की. दोनों के बीच बढ़िया मैच हुआ. ट्रिपल एच और क्रिएटिव टीम ने शो को शानदार बनाने की पूरी कोशिश की. कुल मिलाकर देखा जाए तो नाइट-2 ठीक रहा. आइए आपको रिजल्ट्स के बारे में बताते हैं.

विज्ञापन

ब्रॉक लैसनर का मुकाबला

ब्रॉक लैसनर का मुकाबला2 / 7

नाइट-2 की शुरुआत में ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी का मैच हुआ. फेमी ने पांच मिनट के अंदर लैसनर को हराकर सभी को चौंका दिया. मैच के बाद लैसनर ने अपने जूते और दस्ताने उतारकर रिंग में रख दिए. उन्हें फैंस को सलाम किया. लैसनर ने इसके जरिए बता दिया कि उन्होंने संन्यास ले लिया. लैसनर ने पॉल हेमन को भी गले लगाया.

विज्ञापन

इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच

इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच3 / 7

पेंटा ने जे'वॉन एवंस, ड्रेगन ली, रे मिस्टीरियो, रुसेव और जेडी मैकडॉना के खिलाफ इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप डिफेंड की. इनके बीच लैडर मैच हुआ. मुकाबले को खूब तोड़फोड़ और हाई-फ्लाइंग मूव्स देखने को मिले. अंत में पेंटा ने एवंस को मैक्सिकन डिस्ट्रायर लगाकर पिन करते हुए टाइटल रिटेन किया.

यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप मैच

यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप मैच4 / 7

सैमी ज़ेन ने ट्रिक विलियम्स के खिलाफ यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप डिफेंड की. दोनों के बीच बहुत ही छोटा मैच हुआ. कंपनी ने ज्यादा टाइम नहीं दिया. विलियम्स ने सैमी को हराकर अपने मेन रोस्टर करियर में पहला टाइटल जीता. कंपनी ने उन्हें बड़ा पुश दिया.

विज्ञापन

डॉमिनिक मिस्टीरियो का मैच

डॉमिनिक मिस्टीरियो का मैच5 / 7

डॉमिनिक मिस्टीरियो का मुकाबला फिन बैलर के साथ हुआ. इस मैच में डीमन अवतार में बैलर ने एंट्री की. दोनों के बीच स्ट्रीट फाइट मैच हुआ. मुकाबले में ज्यादातर बैलर का ही दबदबा देखने को मिला. अंत में उन्होंंने ही शानदार जीत हासिल की.

वुमेंस चैंपियनशिप मैच

वुमेंस चैंपियनशिप मैच6 / 7

जेड कार्गिल ने रिया रिप्ली के खिलाफ वुमेंस चैंपियनशिप डिफेंड की. दोनों ने अच्छा मैच दिया. मैच में मीचीन और बी-फैब ने रिप्ली का ध्यान भटकाया. इन दोनों को पीटने के लिए इयो स्काई ने एंट्री की. इसका फायदा रिप्ली ने उठाया. उन्होंने रिप्टाइड लगाकर कार्गिल को हरा दिया.

विज्ञापन

मेन इवेंट

मेन इवेंट7 / 7

मेन इवेंट में सीएम पंक ने रोमन रेंस के खिलाफ वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप दांव पर लगाई. दोनों के बीच बहुत ही जबरदस्त मुकाबला हुआ. कोई भी हार मानने को तैयार नहीं था. अंत में पंक थक चुके थे. रेंस ने उन्हें दो स्पीयर लगाकर पिन करते हुए टाइटल अपने नाम कर लिया.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन