WWE WrestleMania 42 में Brock Lesnar vs Oba Femi का भयंकर मैच कब और किस दिन होगा? हो गया बड़ा ऐलान

WWE WrestleMania 42 में दो दिन फैंस को तगड़े मैच देखने को मिलेंगे. एक रिपोर्ट में अब बताया गया है कि किन मैचों से दोनों दिनों के शो की शुरुआत होगी. आइए आपको बताते हैं कि लिस्ट में कौन-कौन से मुकाबले दिए गए हैं.

WWE
1 / 6
WWE WrestleMania 42

WWE WrestleMania 42 बहुत नजदीक है. फैंस को 18 और 19 अप्रैल को ताबड़तोड़ एक्शन देखने को मिलेगा. कंपनी ने इस बार बड़े मुकाबले बुक किए हैं. नाइट-1 में 7 और नाइट-2 में 6 मुकाबले होंगे. दर्शकों को खूब मजा आने वाला है. खैर WWE ने इस बात का ऐलान भी कर दिया है कि दोनों दिन कौन-कौन से मैच होंगे. अब सभी के दिमाग में एक ही सवाल है कि शो की शुरुआत किन मैचों से होगी. इसे लेकर एक रिपोर्ट में बड़ा अपडेट सामने आया है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

विज्ञापन

नाइट-1 की शुरुआत किस मैच से होगी?

नाइट-1 की शुरुआत किस मैच से होगी?2 / 6

फाइटफुल सेलेक्ट पर रेसलवोट्स रेडियो की रिपोर्ट के अनुसार शनिवार 18 अप्रैल को होने वाला पहला मैच एलए नाइट और द उसोज (जिमी उसो और जे उसो) vs द विज़न (लोगन पॉल और ऑस्टिन थ्योरी) और आईशोस्पीड का होगा. हाल ही में Raw के एपिसोड में इस मैच का ऐलान किया गया था.

विज्ञापन

नाइट-2 की शुरुआत किस मैच से होगी?

नाइट-2 की शुरुआत किस मैच से होगी?3 / 6

रिपोर्ट के अनुसार रविवार 19 अप्रैल को पहला मुकाबला ओबा फेमी और ब्रॉक लैसनर का होगा. इस मैच का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं. अभी तक फेमी का दबदबा देखने को मिला है. फेमी को कंपनी ने इस बार बहुत बड़ा पुश दिया है. देखना होगा कि वो जीत दर्ज कर पाएंगे या नहीं.

नाइट-1 के मेन इवेंट में कौन सा मैच होगा?

नाइट-1 के मेन इवेंट में कौन सा मैच होगा?4 / 6

नाइट-1 का मेन इवेंट भी गजब का होने वाला है. WWE ने ऐलान कर दिया है कि मेन इवेंट में कोडी रोड्स अपनी अनडिस्प्यूटेड चैंपियनशिप को रैंडी ऑर्टन के खिलाफ डिफेंड करेंगे. इन दोनों के बीच तगड़ी राइवलरी चल रही है. रैंडी ने हाल ही में हील टर्न लिया था.

विज्ञापन

नाइट-2 के मेन इवेंट में कौन सा मैच होगा?

नाइट-2 के मेन इवेंट में कौन सा मैच होगा?5 / 6

नाइट-2 के मेन इवेंट पर भी सभी की नजरें टिकी हैं. वहां पर सीएम पंक अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को रोमन रेंस के खिलाफ डिफेंड करेंगे. दोनों अभी तक बराबरी पर चल रहे हैं. कहा जा रहा है कि रोमन इस बार नए चैंपियन बन सकते हैं. देखना होगा कि वो कमाल कर पाएंगे या नहीं

जॉन सीना शो में आएंगे नज़र

जॉन सीना शो में आएंगे नज़र6 / 6

रेसलमेनिया 42 का हिस्सा जॉन सीना भी बनने वाले हैं. वो शो में होस्ट की भूमिका निभाने वाले हैं. हाल ही में उन्होंने खुद इस बात का ऐलान किया था, जिसके बाद कंपनी ने भी ऑफिशियल कर दिया था. सीना ने पिछले साल के अंत में अपना आखिरी मैच लड़ा था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन