Brock Lesnar-Roman Reigns करेंगे तोड़फोड़, जानिए WWE WrestleMania 42 के दूसरे दिन कौन-कौन से तगड़े मैच होंगे?
WWE WrestleMania 42 नाइट-1 का सफल समापन हो गया है. अब नाइट-2 की बारी है. कंपनी इसे शानदार बनाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. आइए आपको बताते हैं कि वहां पर क्या-क्या होगा.

WWE WrestleMania 42 नाइट-1 में कंपनी को सात बड़े मुकाबले देखने को मिले. फैंस को सरप्राइज भी दिए गए. कुछ स्टार्स ने वापसी कर फैंस का दिल जीता. एक बुरी बात ये रही कि रैंडी ऑर्टन चैंपियन नहीं बन पाए. कोडी रोड्स ने उन्हें हराकर अपना टाइटल रिटेन किया. खैर अब सभी की नजरें नाइट-2 पर हैं. वहां पर भी कंपनी ने छह तगड़े मुकाबले रखे हैं. ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस भी एक्शन में नज़र आएंगे. इनके मैच का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं. आइए आपको बताते हैं कि वहां कौन-कौन से मुकाबले होंगे.
ब्रॉक लैसनर का मैच
2 / 7नाइट-2 की शुरुआत में ब्रॉक लैसनर का मुकाबला ओबा फेमी के साथ होने वाला है. इनकी राइवलरी अभी तक शानदार रही है. फेमी का दबदबा देखने को मिला है. कहा जा रहा है कि लैसनर को फेमी हराकर सभी को चौंका सकते हैं. हालांकि, उनके लिए ये काम इतना आसान नहीं होगा.
सिक्स-पैक लैडर मैच
3 / 7नाइट-2 में पेंटा अपनी इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप को जेडी मैकडॉना, रुसेव, जे'वॉन एवंस, रे मिस्टीरियो और ड्रेगन ली के खिलाफ दांव पर लगाएंगे. इस मैच में खूब हाई-फ्लाइंग मूव्स देखने को मिलने वाले हैं. पेंटा एक तगड़े मैच में अपने टाइटल को रिटेन कर सकते हैं.
वुमेंस चैंपियनशिप मैच
4 / 7जेड कार्गिल अपनी वुमेंस चैंपियनशिप को रिया रिप्ली के खिलाफ डिफेंड करेंगे. दोनों की राइवलरी जबरदस्त रही है. कार्गिल का दबदबा देखने को मिला है. इस मुकाबले में रिप्ली के जीतने के चांस बहुत ज्यादा लग रहे हैं. कंपनी उन्हें तगड़ा पुश दे सकती है.
यूएस चैंपियनशिप मैच
5 / 7नाइट-2 में सैमी ज़ेन अपनी यूएस चैंपियनशिप को ट्रिक विलियम्स के खिलाफ डिफेंड करेंगे. इन दोनों की राइवलरी लंबे समय से चल रही है. सैमी ने हाल ही में टाइटल अपने नाम किया था. खैर मुकाबले में विलियम्स की जीत हो सकती है. वो नए चैंपियन बन सकते हैं.
फिन बैलर का मैच
6 / 7फिन बैलर का मैच डॉमिनिक मिस्टीरियो के साथ होने वाला है. इनके मैच में भी काफी मजा आएगा. बैलर अपने डीमन कैरेक्टर में आने वाले हैं. मुकाबले तगड़ा होने की उम्मीद है. वहां पर बैलर बड़ी जीत मिस्टीरियो के ऊपर हासिल कर सकते हैं.
रोमन रेंस का मैच
7 / 7मेन इवेंट में रोमन रेंस का मैच वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए सीएम पंक के साथ होने वाला है. दोनों की राइवलरी काफी खतरनाक हुई है. रेंस को जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा है. वो पंक को हराकर नए चैंपियन बन सकते हैं. ऐसा हुआ तो फैंस भी खुश हो जाएंगे.