WWE को मिले 4 चैंपियन, John Cena की दमदार वापसी, जानिए WrestleMania 42 नाइट-1 में क्या हुआ?
WWE WrestleMania 42 नाइट-1 में फैंस को तगड़े मुकाबले और सरप्राइज मिले. कुछ स्टार्स ने धमाकेदार वापसी कर फैंस का दिल जीता. आइए आपको पहले दिन के नतीजों के बारे में बताते हैं.

WWE WrestleMania 42 नाइट-1 का समापन हो गया है. इस दिन का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. पहले दिन सात मुकाबले देखने को मिले. इसके अलावा जॉन सीना सहित कुछ स्टार्स की वापसी देखने को मिली. सीना होस्ट की भूमिका मे नज़र आए. मेन इवेंट भी जबरदस्त रहा. रैंडी ऑर्टन को बड़ा झटका लगा. इसके अलावा कुछ नए चैंपियन भी यूनिवर्स को मिले. कुल मिलाकर कहा जाए तो नाइट-1 ठीक रहा. आइए आपको रिजल्ट्स के बारे में बताते हैं.
सिक्स-मैन टैग टीम मैच
2 / 8नाइट-1 की शुरुआत में द उसोज़ और एलए नाइट का मुकाबला ऑस्टिन थ्योरी, लोगन पॉल और आईशोस्पीड के साथ हुआ. इस मैच में सभी स्टार्स ने तगड़ा एक्शन दिखाया. मैच के अंत में अफरातफरी के बाद नाइट ने थ्योरी को बीएफटी लगाकर जीत दर्ज की. बाद में गुस्से में आकर लोगन ने स्पीड के ऊपर पंच मारकर टर्न लिया. वहीं फेस स्टार्स की मदद से स्पीड ने अनाउंस टेबल पर लोगन को तगड़ा स्प्लैश दिया.
Unsanctioned मैच
3 / 8जेकब फाटू और ड्रू मैकइंटायर के बीच Unsanctioned मैच हुआ. इस मैच में दोनों स्टार्स ने चेयर्स, लैडर और टूलबॉक्स का खूब प्रयोग किया. दोनों ने अपनी सारी हदें पार की. मुकाबले के अंत में टूलबॉक्स से मैकइंटायर के ऊपर हमला हुआ. फाटू ने टेबल पर शानदार मूनसॉल्ट लगाकर पिन करते हुए मैकइंटायर को मात दी.
वुमेंस टैग टीम चैंपियनशिप मैच
4 / 8लैश लीजेंड और नाया जैक्स ने बैला ट्विंस, शार्लेट फ्लेयर-एलेक्सा ब्लिस और बेली-लायरा वैल्किरिया के खिलाफ टाइटल डिफेंड किया. इस मैच में निकी बैला की जगह पेज ने वापसी करते हुए ली. मुकाबले में तगड़ा एक्शन दिखा. मैच के अंत में रिंग के बाहर बैशाखी से निकी ने फ्लेयर पर हमला किया. वहीं पेज ने एलेक्सा को मूव लगाकर पिन करते हुए जीत दर्ज की. इस तरह पेज और ब्री बैला नए चैंपियन बन गए.
वुमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच
5 / 8एजे ली ने बैकी लिंच के खिलाफ टाइटल दांव पर लगाया. मुकाबले में बैकी ने बहुत बार चीटिंग की कोशिश की. एजे ने बैकी को मैन हैंडल स्लैम भी लगाया. अंत में बैकी ने टर्नबकल निकाला और उस पर एजे को पटक दिया. ये चीज रेफरी नहीं देख पाए. बैकी ने एजे को मैन हैंडल स्लैम लगाकर पिन किया और टाइटल अपने नाम कर लिया.
गुंथर का मैच
6 / 8गुंथर का मुकाबला सैथ रॉलिंस के साथ हुआ. मुकाबले में ज्यादातर रॉलिंस का दबदबा देखने को मिला. उन्होंने गुंथर को स्टॉम्प भी लगाए. अचानक रिंग के बाहर ब्रॉन ब्रेकर ने आकर रॉलिंस को स्पीयर लगा दिया. इसके बाद रिंग के अंदर गुंथर ने रॉलिंस को स्लीपर होल्ड लॉक में फंसा लिया. इस तरह रॉलिंस को हार का सामना करना पड़ा. मैच के बाद भी ब्रेकर ने रॉलिंस को स्पीयर लगाया.
वुमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच
7 / 8स्टेफनी वकेर ने अपने टाइटल को लिव मॉर्गन के खिलाफ डिफेंड किया. दोनों के बीच बढ़िया मैच हुआ. मैच में राकेल रॉड्रिगेज और रॉक्सन परेज ने दखलअंदाजी की. इसका फायदा मॉर्गन को मिला. उन्होंने वकेर को ओबिलियन मूव लगाया और पिन करते हुए टाइटल अपने नाम कर लिया.
मेन इवेंट
8 / 8मेन इवेंट में कोडी रोड्स ने रैंडी ऑर्टन के खिलाफ अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप डिफेंड की. इस मैच में शुरुआत में ही पैट मैकफी के ऊपर जेली रोल और कोडी ने अटैक कर दिया. मैच के अंत में मैकफी और रेफरी को रैंडी ने आरकेओ लगाया. वहीं कोडी ने रैंडी को क्रॉस रोड्स लगाकर पिन करते हुए शानदार अंदाज में टाइटल रिटेन किया. मैच के बाद रैंडी ने टाइटल से कोडी के ऊपर अटैक किया.