John Cena की होगी वापसी, Randy Orton बनेंगे चैंपियन, जानिए WWE WrestleMania 42 के पहले दिन क्या होगा?

WWE WrestleMania 42 के आयोजन में अब बस कुछ ही घंटे बचे हुए हैं. फैंस और स्टार्स इसे लेकर पूरी तरह से तैयार हैं. ताबड़तोड़ प्रीमियम लाइव इवेंट देखने को मिलने वाला है. आइए आपको बताते हैं कि पहले दिन शो में क्या होगा.

WWE
1 / 9
WWE WrestleMania 42

WWE WrestleMania 42 का आयोजन दो दिन का होगा. 18 और 19 अप्रैल (भारत में 19 और 20 अप्रैल) को जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा. कंपनी ने कुल 13 मैच बुक किए हैं. शो में चैंपियनशिप भी डिफेंड की जाएंगी. सबसे बड़ी बात है कि हर साल की तरह इस बार भी बड़े सरप्राइज मिलेंगे. ट्रिपल एच ने भी कमर कस ली है. खैर सभी की नजरें नाइट-1 पर टिकी हैं. आइए आपको बताते हैं कि वहां कितने मुकाबले होंगे.

विज्ञापन

जॉन सीना की एंट्री

जॉन सीना की एंट्री2 / 9

जॉन सीना ने पिछले साल दिसंबर में अपने करियर का आखिरी मैच लड़ा था. इसके बाद से वो टीवी पर नज़र नहीं आए. WWE WrestleMania 42 में सीना होस्ट की भूमिका निभाने वाले हैं. इसका मतलब साफ है कि नाइट-1 में उनकी वापसी देखने को मिलेगी. उनका बड़ा सैगमेंट हो सकता है.

विज्ञापन

सिक्स-मैन टैग टीम मैच

सिक्स-मैन टैग टीम मैच3 / 9

नाइट-1 की शुरुआत में सिक्स-मैन टैग टीम मैच देखने को मिलेगा. ऑस्टिन थ्योरी, लोगन पॉल और आईशोस्पीड का मुकाबला जे उसो, जिमी उसो और एलए नाइट के साथ होगा. इस मैच में थ्योरी, पॉल और स्पीड की जीत हो सकती है. फेम स्टार्स की केमिस्ट्री में गड़बड़ी से मामला बिगड़ सकता है.

जेकब फाटू का मैच

जेकब फाटू का मैच4 / 9

नाइट-1 में जेकब फाटू की टक्कर ड्रू मैकइंटायर से होने वाली है. दोनों की राइवलरी अभी तक जबरदस्त रही है. इनके बीच Unsanctioned मैच बुक किया गया है. इस मुकाबले में कुछ भी हो सकता है. मैच में फाटू की जीत हो सकती है. उन्हें बड़ा पुश दिया जा सकता है.

विज्ञापन

वुमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच

वुमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच5 / 9

स्टेफनी वकेर अपनी वुमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप को लिव मॉर्गन के खिलाफ डिफेंड करेंगी. मॉर्गन ने वुमेंस रॉयल रंबल मैच जीतने के बाद वकेर को अपने विरोधी के रूप में चुना था. मुकाबले में मॉर्गन की जीत हो सकती है. उन्हें नया चैंपियन बनाया जा सकता है.

वुमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच

वुमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच6 / 9

नाइट-1 में एजे ली और बैकी लिंच के बीच वुमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच होगा. दोनों के बीच रीमैच तय किया गया है. एजे ने एलिमिनेशन चैंबर में टाइटल अपने नाम किया था. दोनों के बीच तगड़ा मैच होने की उम्मीद है. बैकी अपना टाइटल वापस ले सकती हैं.

विज्ञापन

वुमेंस टैग टीम चैंपियनशिप मैच

वुमेंस टैग टीम चैंपियनशिप मैच7 / 9

नाइट-1 में लैश लीजेंड और नाया जैक्स अपनी वुमेंस टैग टीम चैंपियनशिप को बैला ट्विंस, बेली-लायरा वैल्किरिया, एलेक्सा ब्लिस-शार्लेट फ्लेयर के खिलाफ डिफेंड करेंगी. इस मैच में तगड़े एक्शन की उम्मीद लगाई जा रही है. बेली और लायरा नई चैंपियन बन सकती हैं.

सैथ रॉलिंस का मैच

सैथ रॉलिंस का मैच8 / 9

नाइट-1 में सैथ रॉलिंस का मुकाबला गुंथर के साथ होने वाला है. दोनों के बीच जबरदस्त मैच होगा. मुकाबले में रॉलिंस की हार हो सकती है. ब्रॉन ब्रेकर वापसी कर रॉलिंस के ऊपर हमला कर सकते हैं. इस वजह से गुंथर के खिलाफ उन्हें हार का सामना करना पड़ सकता है.

विज्ञापन

अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच

अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच9 / 9

नाइट-1 के मेन इवेंट में कोडी रोड्स अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को रैंडी ऑर्टन के खिलाफ डिफेंड करेंगे. इनके बीच जबरदस्त राइवलरी चल रही है. इस बार रैंडी नए चैंपियन बन सकते हैं. कोडी को बड़ा झटका लग सकता है. ऑर्टन के साथ पैट मैकफी भी रहेंगे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन