WWE WrestleMania 42 Night-1 में होने वाले 7 मैचों और उनके संभावित नतीजों की भविष्यवाणी

WWE WrestleMania 42 के आयोजन में अब कुछ ही समय बचा हुआ है. नाइट-1 में होने वाले सभी बड़े मैचों पर सभी की नजरें टिकी हैं. आइए आपको बताते हैं कि नाइट-1 में होने वाले मैचों के संभावित विजेता कौन-कौन हैं.

WWE
1 / 8
WWE WrestleMania 42 Night-1

WWE WrestleMania 42 का आयोजन 18 और 19 अप्रैल को लास वेगास में होगा. कंपनी ने नाइट-1 और नाइट-2 के लिए कुल 13 मुकाबले तय किए हैं. बड़े स्टार्स इस बार एक्शन में नज़र आने वाले हैं. फैंस को कुछ सरप्राइज भी मिलेंगे. नाइट-1 में 7 मुकाबले देखने को मिलेंगे. मेन इवेंट में कोडी रोड्स और रैंडी ऑर्टन के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच होगा. इस मुकाबले का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं. खैर यहां हम आपको नाइट-1 में होने वाले सभी मैचो के संभावित नतीजों के बारे में बताएंगे.

विज्ञापन

सिक्स-मैन टैग टीम मैच

सिक्स-मैन टैग टीम मैच2 / 8

लोगन पॉल, आइशोस्पीड और ऑस्टिन थ्योरी का मुकाबला जे उसो, जिमी उसो और एलए नाइट से होगा. इस मैच में ताबड़तोड़ एक्शन देखने को मिलेगा. उसोज़ और नाइट के बीच थोड़ा गड़बड़ी मैच के दौरान देखने को मिल सकती है. इसका फायदा हील स्टार्स उठा सकते हैं. मुकाबले में लोगन, आईशोस्पीड और थ्योरी की जीत हो सकती है.

विज्ञापन

Unsanctioned मैच

Unsanctioned मैच3 / 8

नाइट-1 में जेकब फाटू और ड्रूू मैकइंटायर के बीच Unsanctioned मैच देखने को मिलेगा. पिछले कुछ महीनों से दोनों की राइवलरी जबरदस्त चल रही है. मैकइंटायर ने अपना दबदबा फाटू के ऊपर बनाया हुआ है. खैर रेसलमेनिया में इनके बीच तगड़ा मैच होने की उम्मीद है. वहां पर फाटू बड़ी जीत दर्ज कर सकते हैं.

वुमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच

वुमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच4 / 8

नाइट-1 में स्टेफनी वकेर अपनी वुमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप को लिव मॉर्गन के खिलाफ डिफेंड करेंगी. मॉर्गन ने 2026 का रॉयल रंबल मैच जीतकर वकेर को अपना विरोधी चुना था. दोनों की राइवलरी जबरदस्त रही है. मेगा इवेंट में स्टेफनी को हराकर मॉर्गन नई चैंपियन बन सकती हैं.

विज्ञापन

वुमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच

वुमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच5 / 8

एजे ली अपनी वुमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप को बैकी लिंच के खिलाफ डिफेंड करेंगी. एलिमिनेशन चैंबर 2026 में एजे ने बैकी को हराकर टाइटल अपने नाम किया था. मेगा इवेंट में दोनों के बीच तगड़ा मैच होने की उम्मीद है. वहां पर बैकी मैच जीतकर टाइटल अपने नाम कर सकती हैं.

वुमेंस टैग टीम चैंपियनशिप मैच

वुमेंस टैग टीम चैंपियनशिप मैच6 / 8

नाया जैक्स और लैश लीजेंड अपनी वुमेंस टैग टीम चैंपियनशिप को बैला ट्विंस, बेली-लायरा वैल्किरिया और शार्लेट फ्लेयर-एलेक्सा ब्लिस के खिलाफ डिफेंड करेंगी. इस मैच में भी तगड़ा एक्शन देखने को मिलेगा. कंपनी इस बार बेली और लायरा को बड़ा पुश देकर नया चैंपियन बना सकती है.

विज्ञापन

सिंगल्स मैच

सिंगल्स मैच7 / 8

गुंथर और सैथ रॉलिंस के बीच सिंगल्स मुकाबला होगा. इस मैच में भी खूब घमासान मचेगा. अभी तक गुंथर का दबदबा देखने को मिला है. दोनों काफी खतरनाक सुपरस्टार हैं. मुकाबले में ब्रॉन ब्रेकर वापसी कर रॉलिंस के ऊपर हमला कर सकते हैं. इस तरह से गुंथर को जीत मिल सकती है.

अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच

अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच8 / 8

कोडी रोड्स अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को रैंडी ऑर्टन के खिलाफ डिफेंड करेंगे. ऑर्टन ने कुछ हफ्ते पहले हील टर्न लिया था. इसके बाद से दोनों की राइवलरी तगड़ी चल रही है. ऑर्टन के साथ पैट मैकफी भी हैं. मेगा इवेंट में कोडी को हराकर ऑर्टन इस बार नए चैंपियन बन सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन