WWE की सबसे ‘अमीर’ महिला रेसलर पर टूटा दुखों का पहाड़! जल्द छिन सकता है चैंपियनशिप का ताज
WWE SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड में फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई. वुमेंस चैंपियन रिया रिप्ली ने खुलासा किया कि वो इंजरी से जूझ रही हैं. उन्होंने रिंग में आकर अपनी बात रखी. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा.

Rhea Ripley: WWE SmackDown का एपिसोड इस हफ्ते बढ़िया रहा. फैंस को बड़े सैगमेंट्स और मैच देखने को मिली. वुमेंस चैंपियन रिया रिप्ली भी वहां पर नज़र आईं. उन्होंने एक बुरी खबर दर्शकों को दी. रिप्ली ने कहा कि वो इंजरी से जूझ रही हैं. ये बात सुनकर सभी थोड़ा निराश हो गए. रिप्ली ने ये भी कहा कि वो अभी भी आपकी वुमेंस चैंपियन हैं. ये थोड़ा राहत देने वाली बात थी. आइए आपको बताते हैं कि रिप्ली को चोट कैसे आई.
Clash in Italy में हुआ बड़ा मैच
2 / 6हाल ही में इटली में Clash in Italy का आयोजन हुआ था. वहां पर रिया रिप्ली ने जेड कार्गिल के खिलाफ अपनी वुमेंस चैंपियनशिप दांव पर लगाई थी. दोनों के बीच अच्छा मैच हुआ. मैच में दखलअंदाजी भी देखने को मिली. अंत में रिप्ली ने अपने टाइटल को रिटेन किया.
Clash in Italy में लगी चोट
3 / 6Clash in Italy में हुए मैच में ही रिया रिप्ली के घुटने पर चोट आ गई थी. रिया का इसके बाद एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने घुटने में पट्टी बांधी थी. वहां से फैंस को अंदाजा हुआ की कोई ना कोई बड़ी गड़बड़ है. वीडियो देखने के बाद फैंस चिंता में भी पड़ गए थे.
SmackDown में की एंट्री
4 / 6SmackDown के एपिसोड में रिया रिप्ली ने एंट्री की. उन्होंने पांव में काली पट्टी बांधी हुई थी. इसके बाद क्लियर हो गया था कि वो चोटिल हैं. बाद में कमेंटेटर ने भी बताया कि उन्हें क्लैश इन इटली में इंजरी आ गई थी. रिप्ली ने भी अपनी चोट कंफर्म की.
टाइटल पर मंडराया खतरा
5 / 6रिया रिप्ली ने अप्रैल 2026 में हुए रेसलमेनिया 42 में वुमेंस चैंपियनशिप अपने नाम की थी. वहां पर उन्होंने जबरदस्त अंदाज में जेड कार्गिल को हराया था. अभी तक वो एक बार टाइटल को दांव पर लगा चुकी हैं. अगर उनकी चोट गंभीर हुई तो उन्हें टाइटल छोड़ना भी पड़ सकता है.
WWE SummerSlam 2026 में हो सकता है बड़ा मैच
6 / 6SummerSlam 2026 का आयोजन 1 और 2 अगस्त को होने वाला है. फैंस को वहां पर रिया रिप्ली और शार्लेट फ्लेयर के बीच मैच देखने को मिल सकता है. कंपनी ने इस मुकाबले को टीज कर दिया है. देखना होगा कि आगे जाकर इनकी स्टोरीलाइन में क्या होगा.