WWE SummerSlam 2026 में Brock Lesnar का बजेगा बैंड! इन 5 कारणों से 5 मिनट के अंदर मिल सकती है शर्मनाक हार

WWE SummerSlam 2026 में ब्रॉक लैसनर का मुकाबला ओबा फेमी के साथ होने वाला है. इनके मैच पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं. मुकाबले में कुछ कारणों से लैसनर को पांच मिनट के अंदर फेमी के खिलाफ हार मिल सकती है. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

WWE
1 / 6
(Photo: WWE.com)

WWE SummerSlam 2026: ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी की राइवलरी जबरदस्त चल रही है. दोनों के बीच दो मुकाबले हो चुके हैं. रेसलमेनिया में फेमी ने जीत हासिल की. वहीं क्लैश इन इटली में लैसनर को जीत मिली. समरस्लैम 2026 में इनके बीच तीसरा और अंतिम मैच होने वाला है. इस बार हैल इन ए सैल मैच बुक किया गया है. फेमी दावा कर चुके हैं कि वो लैसनर को तहस नहस कर देंगे. लैसनर ने भी हुंकार भर दी है. वैसे फेमी जीत के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं. यहां हम पांच कारणों की बात करेंगे कि क्यों लैसनर को पांच मिनट के अंदर शर्मनाक हार मिल सकती है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

ओबा फेमी का दबदबा

ओबा फेमी का दबदबा2 / 6

ओबा फेमी फ्यूचर स्टार हैं. कंपनी ने इस वजह से ही उनकी राइवलरी ब्रॉक लैसनर के साथ कराई है. फेमी का मेन रोस्टर में अभी तक दबदबा रहा है. इस और ज्यादा मजबूत करने के लिए वो लैसनर को पांच मिनट के अंदर हरा सकते हैं. कुछ ऐसा ही कारनामा उन्होंने रेसलमेनिया में भी किया था. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

लैसनर का इतिहास

लैसनर का इतिहास3 / 6

आप सभी जानते हैं कि ब्रॉक लैसनर के मैचों की टाइमिंग बहुत छोटी होती है. वो लंबे मैच नहीं लड़ते हैं. 5-10 मिनट से ज्यादा उनके मुकाबले नहीं चलते हैं. उनके इतिहास पर नज़र डालेंगे तो उन्होंने छोटे मुकाबले में ही दम दिखाया है. इस वजह से भी समरस्लैम में पांच मिनट के अंदर लैसनर हार सकते हैं. (Photo: WWE.com)

सबसे ज्यादा खूंखार रेसलर

सबसे ज्यादा खूंखार रेसलर4 / 6

ओबा फेमी खतरनाक मॉन्स्टर हैं. उन्हें हराना काफी मुश्किल है. NXT में भी उन्होंने कमाल का काम किया था. लैसनर अपनी अपार शक्ति के लिए जाने जाते हैं. रिंग में उनके सामने टिक पाना किसी के लिए भी मुश्किल है. फेमी उन्हें पांच मिनट के अंदर हराकर और ज्यादा खतरनाक मॉन्स्टर बन सकते हैं. कंपनी इस तरह की बुकिंग उनके लिए कर सकती है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

हैल इन ए सैल मैच

हैल इन ए सैल मैच5 / 6

लैसनर और फेमी के बीच हैल इन ए सैल मैच बुक किया गया है. इसका मतलब साफ है कि खूब तोड़फोड़ होगी. लैसनर अपने करियर में दो हैल इन ए सैल मैच लड़ चुके हैं. दोनों में उन्होंने जीत दर्ज की. लैसनर ने पिछले कुछ सालों में शर्त वाले मैच कम ही लड़े हैं. अब उम्र के हिसाब से रिंग में ज्यादा देर तक टिक पाना उनके लिए मुश्किल है. इस वजह से फेमी के खिलाफ पांच मिनट के अंदर में हार सकते हैं. (Photo: WWE.com)

क्या टूटेगी स्ट्रीक?

क्या टूटेगी स्ट्रीक?6 / 6

ओबा फेमी की नजरें ब्रॉक लैसनर की स्ट्रीक तोड़ने पर भी होंगी. लैसनर अभी तक हैल इन ए सैल मैच नहीं हारे हैं. फेमी को इसके जरिए और बड़ा दिखाया जा सकता है. वो लैसनर को पांच मिनट के अंदर हराकर पूरी दुनिया को बता सकते हैं कि उन्होंने तगड़ा कारनामा किया है. इसके जरिए लैसनर की स्ट्रीक भी टूट जाएगी. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन