WWE SummerSlam 2026 में Roman Reigns-CM Punk के होने वाले टाइटल मैचों के नतीजे लीक, दिग्गज ने की बड़ी भविष्यवाणी

WWE SummerSlam 2026 के आयोजन में अब बस कुछ ही दिन बचे हुए हैं. फैंस को सरप्राइज मिलने वाले हैं. शो में रोमन रेंस और सीएम पंक के भी बड़े मैचों पर सभी की नजरें टिकी हुई है. इनके नतीजों को लेकर अब बड़ी भविष्यवाणी की गई है. आइए आपको बताते हैं.

WWE
1 / 6
(Photo: WWE.com)

WWE SummerSlam 2026: WWE फैंस SummerSlam 2026 को लेकर काफी उत्साहित हैं. कंपनी ने 12 मुकाबले शो के लिए बुक किए हैं, जिसमें वर्ल्ड टाइटल मैच भी शामिल हैं. रोमन रेंस और सीएम पंक भी एक्शन में नज़र आएंगे. दोनों के बड़े वर्ल्ड टाइटल मैच बुक किए गए हैं. इनके ऊपर सभी की नज़रें टिकी हैं. रेंस और पंक कंपनी के टॉप रेसलर्स में से एक हैं. सभी ये जानना चाहते हैं कि दोनों अपने मुकाबले में जीत हासिल कर पाएंगे या नहीं. अब एक दिग्गजज ने इनके मैच को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

रोमन रेंस का मैच किसके साथ होगा?

रोमन रेंस का मैच किसके साथ होगा?2 / 6

रोमन रेंस ने रेसलमेनिया 42 में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती थी. उन्होंने सीएम पंक को हराया था. इसके बाद उन्होंने दो बार जेकब फाटू के खिलाफ टाइटल डिफेंड किया. अब समरस्लैम 2026 में उनका मैच सैथ रॉलिंस के साथ बुक किया गया है. दोनों की राइवलरी काफी खतरनाक चल रही है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

सीएम पंक का मैच किसके साथ होगा?

सीएम पंक का मैच किसके साथ होगा?3 / 6

सीएम पंक ने कुछ हफ्ते पहले ही अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप जीती है. उन्होंने सैमी ज़ेन को हराया. समरस्लैम 2026 में वो अपने टाइटल कोडी रोड्स के खिलाफ डिफेंड करने वाले हैं. दोनों की राइवलरी बढ़िया चल रही है. कोडी ने बतौर चैंपियन अभी तक तगड़ा काम किया था. (Photo: WWE.com)

रेंस को लेकर भविष्यावाणी

रेंस को लेकर भविष्यावाणी4 / 6

Notsam Wrestling पॉडकास्ट पर WWE विशेषज्ञ सैम रॉबर्ट्स ने रोमन रेंस के मैच के नतीजे को लेकर भविष्यावाणी की. उन्होंने कहा, "वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए रेंस और रॉलिंस का मैच होगा. मुझे लगता है कि इस मैच में रोमन की जीत होगी". (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

पंक को लेकर भविष्यवाणी

पंक को लेकर भविष्यवाणी5 / 6

सैम रॉबर्ट्स ने सीएम पंक और कोडी रोड्स के मैच को लेकर भी अपनी बात रखी. उन्होंने कहा, “WWE चैंपियनशिप के लिए कोडी रोड्स का मैच सीएम पंक के साथ होगा. मुझे लगता है कि ये मैच पंक जीतेंगे. कोडी वहां से दूसरे मुकाम तक पहुंच सकते हैं, जिसके बारे में शायद किसी ने सोचा होगा”. (Photo: WWE.com)

हो सकता है बड़ा उलटफेर

हो सकता है बड़ा उलटफेर6 / 6

वैसे किसी एक टाइटल में बदलाव की उम्मीद तो फैंस जरूर कर रहे होंगे. रेंस और पंक दोनों शायद टाइटल रिटेन नहीं करेंगे. पंक की मुकाबले में हार भी हो सकती है. कंपनी एक बार फिर कोडी रोड्स को मौका दे सकती है. वहीं रोमन और रॉलिंस के मैच में भी बड़ा उलटफेर हो सकता है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन