WWE SummerSlam 2026 के 6 मैचों के संभावित नतीजे लीक, Brock Lesnar के फैंस के लिए बुरी खबर!

WWE SummerSlam 2026 लेकर फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित हैं. कंपनी बड़े मैच बुक कर रही है. ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस भी शो में एक्शन में नज़र आएंगे. खैर अब बैटिंग ऑड्स के जरिए अंदाजा लग गया है कि समर की सबसे बड़ी पार्टी में किन स्टार्स की जीत होगी.

WWE
1 / 7
(Photo: WWE.com)

WWE SummerSlam 2026: WWE के SummerSlam 2026 प्रीमियम लाइव इवेंट का आयोजन 1 और 2 अगस्त को होने वाला है. वीकली एपिसोड में इसका बिल्डअप चल रहा है. कहानियों को मजेदार अंदाज में आगे बढ़ाया जा रहा है. हमेशा की तरह ट्रिपल एच कुछ सरप्राइज भी दर्शकों को देंगे. खैर SummerSlam 2026 को लेकर सट्टाबाजार भी सामने आ गया है. BetOnline ने अपनी रिपोर्ट में हार और जीत का भाव तय कर ऑड्स अपडेट कर दिए हैं. आइए आपको अभी तक घोषित किए गए मैचों के संभावित विजेता के बारे में बताते हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच

अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच2 / 7

अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए सीएम पंक और कोडी रोड्स के बीच टक्कर होगी. पंक ने हाल ही में सैमी ज़ेन को हराकर चैंपियनशिप अपने नाम की है. पंक -600 और कोडी +350 ऑड्स पर चल रहे हैं. इससे पता चलता है कि शायद समर की सबसे बड़ी पार्टी में पंक अपने टाइटल को आराम रिटेन कर लेंगे. कंपनी पंक के साथ ही आगे बढ़ना चाहती है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच

वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच3 / 7

रोमन रेंस अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को सैथ रॉलिंस के खिलाफ डिफेंड करने वाले हैं. दोनों की राइवलरी बहुत ही खतरनाक हो गई है. इस हफ्ते रॉलिंस ने रेंस के ऊपर जानलेवा हमला भी किया. रेंस -1000 और रॉलिंस +550 पर चल रहे हैं. आंकड़ों से साफ लग रहा है कि रेंस आसानी से अपने टाइटल को रिटेन कर लेंगे. कहीं ना कहीं ये रेंस के फैंस के लिए अच्छी खबर है. (Photo: WWE.com)

वुमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच

वुमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच4 / 7

लिव मॉर्गन अपनी चैंपियनशिप को इयो स्काई के खिलाफ डिफेंड करेंगी. स्काई ने क्वीन ऑफ द रिंग टूर्नामेंट जीतकर टाइटल मैच हासिल किया था. मॉर्गन का टाइटल रन अभी तक अच्छा नहीं रहा है. इसके बावजूद वो समरस्लैम में जीत की प्रबल दावेदार मानी जा रही हैं. मॉर्गन -250 और स्काई +170 ऑड्स पर हैं. मुकाबला बहुत जोरदार होने की उम्मीद है. ऐसा लगता है कि मॉर्गन टाइटल रिटेन कर लेंगी. (Photo: WWE.com) ये भी पढ़ें: WWE SummerSlam 2026 को लेकर Triple H का मास्टरस्ट्रोक, मैच में बदलाव कर करियर किलर की चमकाई किस्मत

विज्ञापन

हैल इन ए सैल मैच

हैल इन ए सैल मैच5 / 7

समरस्लैम में ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी के बीच हैल इन ए सैल मैच होने वाला है. इस मुकाबले का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं. फेमी -2000 और लैसनर +700 पर चल रहे हैं. आंकड़ों को देखकर लग रहा है कि लैसनर को इस बार शर्मनाक हार मिलने वाली है. फेमी एक बार फिर बड़ी जीत लैसनर के खिलाफ दर्ज कर सकते हैं. (Photo: WWE.com)

इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच

इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच6 / 7

पेंटा इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप को चैड गेबल के खिलाफ डिफेंड करेंगे. हाल ही में गेबल ने गोंटलेट मैच जीतकर टाइटल मैच हासिल किया था. गेबल -1500 और पेंटा +600 पर चल रहे हैं. ऐसा लगता है कि गेबल इस बार नए चैंपियन बन जाएंगे. वो टाइटल डिजर्व भी करते हैं. फैंस का उन्हें पूरा सपोर्ट है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

सिक्स-मैन टैग टीम मैच

सिक्स-मैन टैग टीम मैच7 / 7

जेकब फाटू और द उसोज़ का मुकाबला एलए नाइट, रॉयस कीज और सोलो सिकोआ के साथ होगा. इस हफ्ते ही मुकाबले का ऐलान किया गया. फाटू और उनके साथी -300 और नाइट, कीज और सिकोआ +200 पर हैं. इसका मतलब है रोमन रेंस के भाइयों को मुकाबले में जीत मिल सकती है. (Photo: WWE.com) ये भी पढ़ें: WWE SummerSlam 2026 में दुश्मन को रौंदने के लिए तैयार हुए Roman Reigns, इंटेंस वर्कआउट का वीडियो वायरल

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन