WWE SummerSlam 2026 को लेकर Triple H का मास्टरस्ट्रोक, मैच में बदलाव कर करियर किलर की चमकाई किस्मत

WWE SummerSlam 2026 का आयोजन बहुत जल्द होने वाला है. इसके तहत एक बड़े मुकाबले में बदलाव भी देखने को मिल सकता है. SmackDown के एपिसोड में जनरल मैनेजर ने बड़ी शर्त रखकर सभी को चौंका दिया.

WWE

WWE SummerSlam 2026 (Photo: WWE.com)

SummerSlam 2026: WWE SummerSlam 2026 का आयोजन 1 और 2 अगस्त को होने वाला है. अब कुछ ही हफ्ते इसके प्रसारण में रह गए हैं. मैच कार्ड तैयार किया जा रहा है. खैर आए दिन नए ट्विस्ट भी देखने को मिल रहे हैं. SmackDown के एपिसोड में एक बड़ा ऐलान किया गया, जिसके बाद चीजें और रोचक हो गई है. आप सभी जानते हैं कि SummerSlam 2026 में सीएम पंक और गुंथर के बीच वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए मैच होगा. कंपनी द्वारा अब इसमें बड़ा बदलाव किया गया है. आइए आपको पूरा मामला बताते हैं.

विज्ञापन

क्या WWE SummerSlam 2026 में होगा फैटल-4वे मैच?

गुंथर को लगातार तीन अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच में हार मिल चुकी हैं. वो इसके लिए जनरल मैनेजर निक एल्डिस को जिम्मेदार मान रहे हैं. गुंथर अभी भी पीछे हट नहीं रहे हैं. पिछले हफ्ते उन्होंने एल्डिस से समरस्लैम में टाइटल मैच की मांग की. एल्डिस ने इसके लिए मना कर दिया. एल्डिस ने Saturday Night’s Main Event में गुंथर और सैमी ज़ेन का मैच कोडी रोड्स और सीएम पंक से तय कर दिया. गुंथर ने गुस्से में आकर एल्डिस पर जानलेवा हमला कर दिया.

विज्ञापन

इस हफ्ते SmackDown में जनरल मैनेजर की भूमिका एडम पीयर्स ने निभाई. गुंथर ने एक बार फिर मैच के लिए कहा. पीयर्स ने कह दिया कि अगर Saturday Night’s Main Event में गुंथर और सैमी जीत गए तो दोनों को SummerSlam 2026 में होने वाले अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच में शामिल कर दिया जाएगा. ये खबर सुनकर खुश हो गए. सभी को लगा था कि ट्रिपल एच उन्हें एल्डिस के ऊपर हमले के चक्कर में कोई सजा देंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. उल्टा द गेम ने गुंथर को चैंपियनशिप का मौका देकर गिफ्ट दे दिया.

विज्ञापन

WWE SmackDown में हुआ ब्रॉल

SmackDown के एपिसोड में कोडी रोड्स ने गुंथर के ऊपर हमला किया. कोडी ने द रिंग जनरल के खिलाफ मैच की मांग की. एडम पीयर्स ने इसे ऑफिशियल कर दिया. मेन इवेंट में कोडी और गुंथर के बीच मैच हुआ. मुकाबले में सीएम पंक और सैमी ज़ेन ने भी दखलअंदाजी की. इस वजह से मुकाबला रद्द हो गया. बाद में सभी के बीच तगड़ा ब्रॉल हुआ. WWE ऑफिशियल ने आकर मामले को संभालने की कोशिश की.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ