WWE SummerSlam 2022 हाइलाइट्स: Brock Lesnar ने JCB से तोड़ी थी रिंग, Roman Reigns के छूटे थे पसीने
WWE SummerSlam 2022 में जोरदार एक्शन फैंस को देखने को मिला था. कंपनी ने बड़े मुकाबले बुक किए थे. मेन इवेंट में भी रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर ने बवाल मचाया. आइए आपको बताते हैं कि शो में कौन-कौन से मुकाबले हुए.

WWE SummerSlam 2022: WWE का SummerSlam इवेंट बहुत ही मशहूर है. कंपनी ने इसका आयोजन अब दो दिन का कर दिया है. हर साल बड़े मुकाबले बुक किए जाते हैं. इस होने वाले कारनामों को फैंस हमेशा याद करते हैं. SummerSlam 2022 भी तगड़ा रहा था. कंपनी ने आठ मुकाबले बुक किए थे. 30 जुलाई को इसका प्रसारण हुए थे. मेन इवेंट में रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर तहलका मचाया. कंपनी के सभी टॉप स्टार्स ने अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीता. आइए आपको बताते हैं कि शो में कौन-कौन से मुकाबले हुए थे. (Photo: WWE.com)
Raw विमेंस चैंपियनशिप मैच
2 / 9बियांका ब्लेयर और बैकी लिंच के बीच Raw विमेंस चैंपियनशिप के लिए तगड़ा मुकाबला हुआ. दोनों ने जीत के लिए अपनी सारी हदें पार कीं. दोनों के बीच करीब 16 मिनट का मैच हुआ. अंत में ब्लेयर ने शानदार अंदाज में जीत हासिल की. उन्हें कंपनी ने तगड़ा पुश दिया. (Photo: WWE.com)
लोगन पॉल का मैच
3 / 9SummerSlam 2022 में लोगन पॉल भी एक्शन में नज़र आए थे. उनका मुकाबला द मिज़ के साथ हुआ था. मिज़ का साथ देने के लिए मरीस और सिएम्पा भी मौजूद थे. हालांकि, इन चीजों से लोगन को कोई फर्क नहीं पड़ा. उन्होंने मुकाबले में मिज़ को कड़ी टक्कर देकर जीत हासिल की. (Photo: WWE.com)
बॉबी लैश्ले का मैच
4 / 9बॉबी लैश्ले और ऑस्टिन थ्योरी के बीच यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ था. इस मैच में लैश्ले ने जबरदस्त प्रदर्शन किया. उन्होंने थ्योरी की हालत खराब कर दी थी. अंत में लैश्ले ने सबमिशन के जरिए मुकाबले में धमाकेदार जीत हासिल कर चैंपियनशिप जीती. (Photo: WWE.com)
टैग टीम मैच
5 / 9रे मिस्टीरियो और डॉमिनिक मिस्टीरियो का मुकाबला फिन बैलर और डॉमिनिक मिस्टीरियो के साथ हुआ था. रे और डॉमिनिक ने मैच में तगड़ा काम किया. बाप-बेटी की केमिस्ट्री भी शानदार रही. अंत में इन दोनों ने ही बढ़िया जीत हासिल की. (Photo: WWE.com)
पैट मैकफी का मैच
6 / 9पैट मैकफी भी SummerSlam 2022 में एक्शन में नज़र आए थे. उन्हें फैंस ने खूब चीयर किया था. उनका मुकाबला हैप्पी कार्बिन के साथ हुआ था. दोनों ने मुकाबले से सभी का दिल जीता. अंत में कंपनी ने मैकफी को पुश दिया और उनकी जीत हुई. (Photo: WWE.com)
अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियनशिप मैच
7 / 9शो में अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियनशिप मैच भी हुआ. द स्ट्रीट प्राफिट्स और द उसोज़ ने खूब धमाल मचाया. जे उसो और जिमी उसो की केमिस्ट्री शानदार रही. स्ट्रीट प्राफिट्स ने भी बढ़िया काम किया. अंत में उसोज़ ने धमाकेदार जीत हासिल की. (Photo: WWE.com)
WWE SmackDown वुमेंस चैंपियनशिप मैच
8 / 9लिव मॉर्गन और रोंडा राउजी के बीच SmackDown वुमेंस चैंपियनशिप मैच हुआ. दोनों ने एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी. एक वक्त लगा था कि राउजी जीत जाएंगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ. उनके हर मूव को मॉर्गन ने काउंटर किया. अंत में मॉर्गन ने जीत हासिल की. (Photo: WWE.com)
मेन इवेंट
9 / 9रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए लास्ट मैन स्टैंडिंग मैच हुआ. लैसनर ने जेसीबी से बवाल मचाया. उन्होंने रिंग भी तोड़ दी थी. इस मैच में ऑस्टिन थ्योरी कैश-इन के लिए आए लेकिन सफलता नहीं मिली. लैसनर ने पॉल हेमन और द उसोज़ को भी पटका. अंत में बड़ी मुश्किल से रेंस ने लैसनर को हराया. इस मैच में लैसनर के किए गए प्रदर्शन की सराहना आज भी होती है. (Photo: WWE.com)