कौन है वो खूंखार WWE रेसलर, जिसने WrestleMania में Brock Lesnar को 3 मिनट के अंदर हराया है?
WWE का WrestleMania बहुत ही फेमस प्रीमियम लाइव इवेंट होता है. हर साल अप्रैल में इसका आयोजन होता है. ब्रॉक लैसनर का भी मेगा इवेंट में रिकॉर्ड बहुत बेहतरीन रहा है. कंपनी में एक ऐसा रेसलर भी है जिसने द बीस्ट को बहुत जल्दी हराकर सभी को हैरान कर दिया था.

WWE WrestleMania बहुत ही धमाकेदार इवेंट होता है. हर साल इसमें कोई ना कोई नई चीज देखने को मिलती है. फ्यूचर स्टार जन्म भी इसी शो के जरिए होता है. ब्रॉक लैसनर का WrestleMania में रिकॉर्ड काफी बढ़िया रहा है. वो हमेशा बड़े मैचों का हिस्सा रहे हैं. कंपनी ने उन्हें टाइटल मैचों में ही बुक किया है. हालांकि, हर बार द बीस्ट के लिए ये शो अच्छा नहीं रहा है. रोस्टर एक ऐसा स्टार भी है जिसने उन्हें तीन मिनट के अंदर WrestleMania में मात देकर सभी को हैरान किया है. आइए आपके उनके बारे में बताते हैं.
किसने दी ब्रॉक लैसनर को करारी हार?
2 / 6WrestleMania में ब्रॉक लैसनर को तीन मिनट के अंदर हराने वाले रेसलर का नाम सैथ रॉलिंस है. आप सभी जानते हैं कि रॉलिंस मौजूदा समय में कंपनी में बतौर टॉप स्टार काम कर रहे हैं. उनकी लोकप्रियता जबरदस्त है. सोचिए लैसनर जैसे शक्तिशाली रेसलर को वो मेगा इवेंट में मात दे चुके हैं. कंपनी ने भी हमेशा उन्हें तगड़ा पुश दिया.
सैथ रॉलिंस ने लैसनर को कब हराया?
3 / 6WrestleMania 35 में ब्रॉक लैसनर ने अपनी यूनिवर्सल चैंपियनशिप सैथ रॉलिंस के खिलाफ डिफेंड की थी. दोनों के बीच तगड़ा मैच हुआ. मैच में रॉलिंस का दबदबा देखने को मिला. रॉलिंस ने अंत में लैसनर को लगातार स्टॉम्प लगाकर पिन करते हुए जीत दर्ज की. रॉलिंस और लैसनर के बीच ये मुकाबला सिर्फ ढाई मिनट चला था.
रॉलिंस ने मेन रोस्टर में कब किया था डेब्यू?
4 / 6सैथ रॉलिंस का मेन रोस्टर में करियर शानदार रहा है 2012 में उन्होंने द शील्ड ग्रुप में रहकर मेन रोस्टर में डेब्यू किया था. उनके साथ रोमन रेंस और डीन एंब्रोज भी थे. इस ग्रुप को कंपनी में बहुत सफलत मिली. रॉलिंस ने 2014 में अपने साथियों के खिलाफ हील टर्न लिया था. रॉलिंस का इसके बाद सिंगल्स रन भी जबरदस्त रहा.
WrestleMania 42 में होगा बड़ा मैच?
5 / 6WrestleMania 42 का आयोजन 18 और 19 अप्रैल को लास वेगास में होने वाला है. फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. वहां पर सैथ रॉलिंस का मुकाबला गुंथर के साथ तय किया गया है. दोनों की तगड़ी राइवलरी चल रही है. देखना होगा कि रॉलिंस इस बार गुंथर के ऊपर जीत हासिल कर पाएंगे या नहीं.
WrestleMania 42 में लैसनर का होगा बड़ा मैच
6 / 6WrestleMania 42 में ब्रॉक लैसनर भी कम्पीट करते हुए नज़र आएंगे. उनका मैच युवा ओबा फेमी के साथ तय किया गया है. फैंस इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अभी तक फेमी का दबदबा देखने को मिले हैं. वो दो बार लैसनर को धराशाई कर चुके हैं. देखना होगा कि मुकाबले में अब किसकी जीत होगी.