Brock Lesnar की खैर नहीं! 28 साल के WWE रेसलर ने द बीस्ट को दी खुली चुनौती, रिंग में फिर मचेगा बवाल
WWE Raw के एपिसोड का सफल समापन हो गया है. फैंस को बड़े मुकाबले देखने को मिले. ब्रॉक लैसनर को एक बार फिर चुनौती मिल गई है. ओबा फेमी ने उन्हें ललकारा है. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा.

Brock Lesnar: Clash in Italy के बाद WWE Raw का पहला एपिसोड खत्म हो गया है. शो में शानदार सैगमेंट और मुकाबले देखने को मिले. शो की शुरुआत में रोमन रेंस ने द उसोज़ के साथ एंट्री की. उनके साथ द उसोज़ भी थे. मेन इवेंट में सैथ रॉलिंस और ब्रॉन ब्रेकर के बीच मैच हुआ. खैर एपिसोड में ब्रॉक लैसनर नहीं थे, लेकिन उनका जिक्र हुआ. उन्हें फिर से चुनौती मिल गई है. फैंस को जल्द ही एक और तगड़ा मैच देखने को मिल सकता है.
Clash in Italy में ब्रॉक लैसनर की जीत
2 / 6Clash in Italy 2026 में ब्रॉक लैसनर का मुकाबला ओबा फेमी के साथ हुआ था. मैच में तगड़ा एक्शन दिखा. लैसनर ने फेमी को सात एफ-5 लगाए. इसके बाद उन्हें जीत मिली. लैसनर ने इस बार फेमी के ऊपर कीमूरा लॉक भी लगाया. लैसनर को जीत के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी.
WWE Raw में ओबा फेमी को मिली जीत
3 / 6WWE Raw में किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट का आगाज हुआ. पेंटा, कार्मेलो हेज, सोलो सिकोआ और ओबा फेमी के बीच मैच हुआ. इस मैच में फेमी ने जबरदस्त एक्शन दिखाया. उन्होंने अन्य तीनों स्टार्स को खूब अंदाज में धराशाई किया. अंत में फेमी को ही जीत मिली. उन्होंने टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई.
ओबा फेमी का बड़ा बयान
4 / 6Raw में फेमी ने मैच जीतने के बाद कहा, “ब्रॉक लैसनर ने मुझसे सवाल किया. उन्होंने कहा कि ओबा फेमी बुरी तरह पिटने के बाद आप क्या करते हो? मार खाने के बाद? 7 एफ-5 खाने के बाद? मैं खड़ा रहा. मैं जीता. मैंने आपके सभी हमले झेल और मैं अभी भी यहां हूं. लैसनर आप कायर हो. हमारा स्कोर 1-1 है. मैं आपको आगे जाकर जरूर मिलूंगा”.
दोनों के बीच होगा तीसरा मैच
5 / 6अब ये तय हो गया है कि ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी के बीच तीसरा मैच होगा. फेमी ने इस बात के संकेत दे दिए हैं. अप्रैल में हुए रेसलमेनिया 42 में फेमी ने लैसनर को पांच मिनट के अंदर हरा दिया था. अभी तक दोनों की राइवलरी जबरदस्त रही है.
क्या Night of Champions में होगा मैच?
6 / 6Night of Champions 2026 का आयोजन 27 जून को सऊदी अरब में होने वाला है. फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. वहां पर ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी के बीच तीसरा मुकाबला हो सकता है. कंपनी इसका बहुत जल्द ऑफिशियल ऐलान कर सकती है.