WWE SmackDown रिजल्ट्स: चैंपियन की शर्मनाक हार से हड़कंप, Randy Orton ने दुश्मन को धोया
WWE SmackDown का एपिसोड इस हफ्ते शानदार रहा. शो में बड़ी चीजें देखने को मिलीं. टॉप स्टार्स ने अपने एक्शन से सभी का दिल जीता. कहानियों को बढ़िया अंदाज में आगे बढ़ाया गया. आइए आपको बताते हैं कि वहां पर क्या-क्या हुआ.

WWE SmackDown Results: हाल ही में WWE समरस्लैम का आयोजन हुआ था. वहां पर फैंस को बारह तगड़े मुकाबले देखने को मिले. सभी टॉप स्टार्स ने अपना दम दिखाया. खैर इसके बाद SmackDown का पहला एपिसोड भी खत्म हो गया है. सीएम पंक, कोडी रोड्स, रैंडी ऑर्टन और केविन समेत सभी बड़े रेसलर्स ने तबाही मचाई. स्टोरीलाइन्स को आगे बढ़ाया गया. साथ ही साथ आगे के लिए कुछ मैचों का ऐलान भी किया गया. वुमेंस डिवीजन ने भी बढ़िया काम किया. आइए आपको SmackDown रिजल्ट्स के बारे में बताते हैं. (Photo: WWE.com)
कोडी रोड्स का सैगमेंट
2 / 8कोडी रोड्स ने शो की शुरुआत की. रोड्स ने समरस्लैम में मिली हार के बारे में बात की. उन्होंने रैंडी ऑर्टन को बुलाया. तुरंत ही सीएम पंक आ गए. पंक ने कहा कि उन्हें नहीं पता था कि समस्लैम में रैंडी आएंगे. पंक ने कहा कि कोडी को उनका रीमैच कब चाहिए. केविन ओवेंस ने एंट्री की. उनका सामना पंक से हुआ. (Photo: WWE.com)
पंक और ओवेंस का सैगमेंट
3 / 8केविन ओवेंस ने अपनी इंजरी के बारे में बात की. उन्होंने कहा कि वो बेस्ट इन द वर्ल्ड हैं. ओवेंस ने पंक का मजाक उड़ाया. पंक ने अपनी तारीफ की. ओवेंस ने कहा कि वो चैंपियनशिप हासिल करेंगे. ओवेंस ने पंक को धक्का भी दिया. इसके बाद निक एल्डिस और ऑफिशियल्स ने दोनों को अलग किया. (Photo: WWE.com)
यूएस चैंपियनशिप मैच
4 / 8बैरन कॉर्बिन ने ट्रिक विलियम्स के खिलाफ डिफेंड किया. दोनों ने क्लासिक मैच फैंस को दिया. शायद ये शो का सबसे बढ़िया था. दोनों ने टाइटल हासिल करने के लिए खूब जोर लगाया. कॉर्बिन ने अंत में टाइटल से विलियम्स पर हमला किया. इस चीज को रेफरी देख नहीं पाए. कॉर्बिन को जीत भी मिल गई. उन्होंने टाइटल रिटेन किया. (Photo: WWE.com)
चेल्सी ग्रीन का सैगमेंट
5 / 8चेल्सी ग्रीन ने समरस्लैम में वुमेंस चैंपियनशिप जीतने पर खुशी जताई. उन्होंने टिफनी स्ट्रेटन को भी धन्यवाद दिया. उन्होंने फैंस का शुक्रिया अदा किया. तुरंत ही फैटल इंफ्लूएंस ने वहां पर दखलअंदाजी की. जेसी जेन ने कहा कि फैटल इंफ्लूएंस के सभी सदस्यों को अब गोल्ड चाहिए. उन्होंने टिफनी को भी यूएस चैंपियनशिप के लिए चुनौती पेश की. टिफनी ने टैग टीम मैच की बात कही. (Photo: WWE.com)
वुमेंस टैग टीम चैंपियनशिप मैच
6 / 8फैटल इंफ्लूएंस का मुकाबला चेल्सी ग्रीन और टिफनी स्ट्रेटन के साथ हुआ. इस मैच में तगड़ा एक्शन देखने को मिला. सभी ने जीतने के लिए पूरी जान लगाई. अंत में मौजूदा वुमेंस चैंपियन ग्रीन को पिन होना पड़ा. टिफनी और उनकी हार हो गई. कंपनी की खराब बुकिंग देखने को मिली. मैच के बाद नाया जैक्स ने दोनों फेस स्टार्स के ऊपर हमला किया. Photo: WWE.com)
कोडी रोड्स और रैंडी ऑर्टन का सैगमेंट
7 / 8रैंडी ऑर्टन रिंग में आए. तुरंत ही वहां पर कोडी रोड्स आ गए. रैंडी बचकर निकल गए. कोडी ने रैंडी के ऊपर आरोप लगाए. रैंडी ने कहा कि कोडी ने ही उनसे ऐसा कहा था कि अपना बेस्ट वर्जन दिखाओ. रैंडी ने कहा कि वो अब कभी कोडी को चैंपियन नहीं बनने देंगे. उन्होंने कहा कि वो अब 15वीं बार चैंपियन बनेंगे. रैंडी ने अपनी कड़वी बातों से रोड्स को बुरी तरह धो दिया. कोडी ने भी रैंडी का अंत में मजाक बनाया. (Photo: WWE.com)
मेन इवेंट
8 / 8मेन इवेंट में शार्लेट फ्लेयर और जेड कार्गिल का मैच हुआ. इस मैच में बी-फैब और मीचीन ने भी दखलअंदाजी की. इनसे निपटने के लिए एलेक्सा ब्लिस और टैटम पैक्सले आईं. दोनों ने तगड़ा एक्शन दिखाया. इन सभी चीजों का फायदा फ्लेयर को मिला. उन्होंने कार्गिल के ऊपर बड़ी जीत हासिल की.