WWE SmackDown रिजल्ट्स, 22 मई, 2026: Roman Reigns का साथी बना गद्दार, चैंपियन को विरोधी ने रिंग में चटाई धूल
WWE SmackDown का शो इस बार शानदार रहा. जबरदस्त एक्शन देखने को मिला. सभी स्टार्स ने अपना दम दिखाया. मेन इवेंट में भी गजब का मैच हुआ. आइए जानते हैं कि ब्लू ब्रांड में इस बार क्या-क्या हुआ.

WWE SmackDown Results: WWE SmackDown के एपिसोड का समापन हो गया है. फैंस को तगड़े मुकाबले और सैगमेंट्स देखने को मिले. टॉप स्टार्स ने सभी का दिल जीता. मेन इवेंट में खतरनाक मैच हुआ. वुमेंस डिवीजन ने भी कमाल का काम किया. ये Saturday Night's Main Event से पहले ब्लू ब्रांड का अंतिम एपिसोड था और इसका बिल्डअप वहां पर हुआ. कहानियों को आगे बढ़ाया गया. ट्रिपल एच ने शो को शानदार बनाने की पूरी कोशिश की. आइए आपको SmackDown रिजल्ट्स के बारे में बताते हैं.
रिया रिप्ली का सैगमेंट
2 / 8शो की शुरुआत रिया रिप्ली ने की. रिया ने जेड कार्गिल को Clash in Italy में मैच के लिए चुनौती दी. वहां पर एलेक्सा ब्लिस और शार्लेट फ्लेयर ने एंट्री की. दोनों ने रिप्ली को समझाया. फ्लेयर ने कहा कि उन्हें रिया की जरूरत है. The Fatal Influence भी आए. जेसी जेन ने अपने ग्रुप की तारीफ की. फ्लेयर ने इसके बाद एक टैग टीम मैच का प्रस्ताव रखा.
शिंस्के नाकामुरा का मैच
3 / 8शिंस्के नाकामुरा का मैच टाला टोंगा के साथ हुआ. मैच बहुत बढ़िया रहा. अंत में टाला ने जीत हासिल की. मैच के बाद MFT ने नाकामुरा पर हमला किया. टामा टोंगा ने सिकोआ को समोअन स्पाइक मारने से रोका. उन्होंने खुद ही नाकामुरा को अपना फिनिशिंग मूव लगाया. डेमियन प्रीस्ट ने आकर नाकामुरा को बचाया.
टिफनी स्ट्रेटन का ओपन चैलेंज
4 / 8टिफनी स्ट्रेटन ने यूएस चैंपियनशिप के लिए ओपन चैलेंज दिया. नाया जैक्स और लैश लीजेंड ने एंट्री की. लीजेंड ने स्ट्रेटन के साथ मैच लड़ा. दोनों के बीच अच्छा मैच हुआ. मैच में चेल्सी ग्रीन ने दखलअंदाजी की. इसका फायदा टिफनी को मिला और उन्होंने रोलअप के जरिए अपना टािटल रिटेन कर लिया.
ट्रिक विलियम्स का सैगमेंट
5 / 8ट्रिक विलियम्स का मुकाबला कार्मेलो हेज के साथ हुआ. इससे पहले दोनों के बीच जुबानी जंग देखने को मिली. मुकाबले में रिकी सेंट्स ने दखलअ्ंदाजी की. इसका फायदा रिंग में विलियम्स को मिला. उन्होंने हेज के ऊपर ट्रिक शॉट लगाकर जीत हासिल की.
टैग टीम मैच
6 / 8शार्लेट फ्लेयर और रिया रिप्ली का मैच लैनी रीड और फैनल हेनली के साथ हुआ. इस मैच में तगड़ा एक्शन देखने को मिला. मैच में फ्लेयर और रिप्ली ने जीत हासिल की. मैच के बाद जेड कार्गिल ने अपने साथियों के साथ मिलकर बेबीफेस स्टार्स पर हमला किया. कार्गिल ने अंत में रिप्ली को जेडेड मूव से धराशाई किया.
डेमियन प्रीस्ट का मैच
7 / 8टैग टीम चैंपियन डेमियन प्रीस्ट का मुकाबला सोलो सिकोआ के साथ हुआ. इस मैच में टाला टोंगा और टामा टोंगा ने खूब दखलअंदाजी की. इस वजह से ही अंत में प्रीस्ट को हार का सामना करना पड़ा. मैच के बाद MFT ने प्रीस्ट पर हमला किया. उन्हें बचाने के लिए रॉयस कीज आए.
मेन इवेंट
8 / 8मेन इवेंट में कोडी रोड्स का मुकाबला सैमी ज़ेन के साथ हुआ. इस मैच में गुंथर ने दखलअंदाजी की. इसका फायदा कोडी को मिला. उन्होंने सैमी को क्रॉस रोड्स लगाया और पिन करते हुए जीत दर्ज की. मैच के बाद गुंथर ने कोडी के ऊपर हमला किया. रोमन रेंस के साथी सैमी रिंग में कोडी को बचाने के लिए आए, लेकिन वो गद्दार निकले. उन्होंने अपने दोस्त कोडी को नहीं बचाया. गुंथर ने कोडी को स्लीपर होल्ड लॉक में फंसाकर बेहोश कर दिया.