WWE SmackDown रिजल्ट्स: Roman Reigns के साथी ने मचाई तबाही, फेमस रेसलर का चैंपियन बनने का टूटा सपना

WWE SmackDown का इस हफ्ते का एपिसोड काफी मजेदार रहा. कंपनी ने पहले से ही कुछ बड़े ऐलान कर दिए थे. शो में बड़ी चीजें देखने को मिलीं. कंपनी के टॉप रेसलर्स ने अपने एक्शन से सभी का दिल जीता. आइए आपको बताते हैं कि वहां पर क्या-क्या हुआ.

(Photo: WWE.com)
1 / 7
(Photo: WWE.com)

WWE SmackDown Results: WWE SmackDown का इस हफ्ते का एपिसोड काफी मजेदार रहा. फैंस को बड़े मुकाबले देखने को मिले. सीएम पंक ने मेन इवेंट में अनडिस्प्यूटेड चैंपियनशिप दांव पर लगाई. इसके अलावा एक और चैंपियनशिप मैच भी हुआ. कुछ स्टोरीलाइन्स को शानदार अंदाज में आगे बढ़ाया गया. कंपनी के टॉप एक्शन को देखकर फैंस भी खुश हो गए. वुमेंस डिवीजन ने भी बढ़िया काम किया. चेल्सी ग्रीन ने एक बार फिर अपना दम दिखाया. अगले हफ्ते के शो को लेकर भी घोषणाएं की गईं. आइए आपको SmackDown रिजल्ट्स के बारे में बताते हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

कोडी रोड्स-रैंडी ऑर्टन का सैगमेंट

कोडी रोड्स-रैंडी ऑर्टन का सैगमेंट2 / 7

कोडी रोड्स ने रैंडी ऑर्टन को बुलाया. निक एल्डिस भी मौजूद थे. कोडी और रैंडी ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए. रोड्स ने कहा कि वो रैंडी को खत्म कर देंगे. एल्डिस ने कहा कि अगर पिछले हफ्ते की तरह बवाल किया गया तो फिर चैंपियनशिप मैच से दोनों दूर हो जाएंगे. कोडी इस हफ्ते काफी गुस्से में थे. उन्होंने कह दिया है कि वो लैजेंड किलर का काम तमाम करेंगे. वहीं रैंडी ने कहा कि वो कोडी को सबक सिखाने के लिए आए हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

WWE टैग टीम चैंपियनशिप मैच

WWE टैग टीम चैंपियनशिप मैच3 / 7

टामा टोंगा और टाला टोंगा ने अपनी चैंपियनशिप आर-ट्रुथ और डेमियन प्रीस्ट के खिलाफ डिफेंड की. मैच में सभी स्टार्स ने तगड़ा एक्शन दिखाया. टामा और टाला ने पिछले हफ्ते ही चैंपियनशिप अपने नाम की की थी. ट्रुथ और प्रीस्ट को मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा. मैच के बाद लगा कि ट्रुथ के ऊपर प्रीस्ट टर्न लेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. प्रीस्ट ने ट्रुथ को गले लगा लिया. अब देखना होगा कि इनकी कहानी आगे कहां तक जाएगी. (Photo: WWE.com)

जूलिया का मैच

जूलिया का मैच4 / 7

जूलिया का मैच ब्लैक मोनरो के साथ बुक किया गया था. ये मैच नहीं हो पाया. मोनरो ने घंटी बजने से पहले ही जूलिया के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया. उन्होंने जूलिया को स्टील स्टेप्स पर भी पटका. उनकी हालत खराब हो गई थी. मोनरो ने पहले ही कह दिया था कि वो सीधे चैंपियनशिप के लिए जाएंगी. अब देखना होगा कि जूलिया अपना बदला कैसे लेंगी. कंपनी द्वारा इन दोनों के बीच मैच अगले हफ्ते के लिए भी बुक किया जा सकता है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

ट्रिक विलियम्स का सैगमेंट

ट्रिक विलियम्स का सैगमेंट5 / 7

ट्रिक विलियम्स ने लिल याची के साथ रिंग में एंट्री की. विलियम्स ने बैरन कॉर्बिन को रिंग में बुलाया. दोनों के बीच बहस देखन को मिली. विलियम्स और याची ने मिलकर कॉर्बिन के ऊपर हमला किया. कॉर्बिन ने कहा कि अगर Sunday Night's Main Event में याची उनके सामने पांच मिनट भी टिक गए तो विलियम्स को चैंपियनशिप मैच मिल जाएगा. याची ने उनकी इस चुनौती को स्वीकार कर लिया. अब दोनों के बीच Sunday Night's Main Event में मैच होगा. (Photo: WWE.com)

टिफनी स्ट्रेटन का मैच

टिफनी स्ट्रेटन का मैच6 / 7

टिफनी स्ट्रेटन का मुकाबला लैश लीजेंड के साथ हुआ. दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली. लीजेंड की मदद के लिए नाया जैक्स भी मौजूद थीं. इस मुकाबले में लीजेंड ने जीत हासिल की. मैच के बाद नाया जैक्स और लीजेंड ने मिलकर टिफनी के ऊपर हमला किया. टिफनी को बचाने के लिए चेल्सी ग्रीन ने एंट्री की. ग्रीन ने कैंडो स्टिक से नाया और लीजेंड की हालत खराब कर दी. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

मेन इवेंट

मेन इवेंट7 / 7

मेन इवेंट में सीएम पंक ने अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप केविन ओवेंस के खिलाफ डिफेंड की. दोनों के बीच तगड़ा मैच हुआ. इस मैच में सैमी ज़ेन ने दखलअंदाजी कर पंक के ऊपर हमला किया. हालांकि, ओवेंस पिन नहीं कर पाए. जे़न ने ओवेंस को टाइटल दिया. ओवेंस ने इसके लिए मना कर दिया. सैमी ने टाइटल से ओवेंस पर ही हमला कर दिया. इसका फायदा पंक को मिला. उन्होंने ओवेंस को पिन करते हुए टाइटल रिटेन किया. मैच के बाद सैमी ने टाइटल से दोनों रेसलर्स के ऊपर हमला किया. (Photo: WWE.com)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन