1 / 7
WWE SmackDown में हुए बड़े मैच (Photo: WWE.com)
WWE SmackDown Results: WWE SmackDown का इस हफ्ते का एपिसोड काफी मनोरंजक रहा. शो में स्टोरीलाइन्स को आगे बढ़ाया गया. मनी इन द बैंक का आयोजन 10 अक्टूबर को होने वाला है. इसका बिल्डअप भी देखने को मिला. शो की शुरुआत नए वर्ल्ड चैंपियन सैमी ज़ेन ने की. केविन ओवेंस ने उनका सामना किया. शो में चैंपियनशिप मुकाबला भी हुआ. मेन इवेंट में भी टॉप रेसलर्स ने खूब बवाल मचाया. वुमेंस डिवीजन ने अपने काम से दिल जीता. आइए आपको बतात हैं कि इस हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में क्या-क्या हुआ.
सैमी ज़ेन का सैगमेंट

2 / 7
शो की शुरुआत सैमी ज़ेन ने की. उन्हें निक एल्डिस ने रिंग में बुलाया. फैंस ने सैमी को खूब बू किया. सैमी ने अपनी तारीफ की. इसके बाद जॉनी गार्गानो और कैंडिस लेरे भी आए. गार्गानो ने चैंपियनशिप मैच की मांग की. उन्होंने कहा कि उनकी सैमी के साथ डील है. केविन ओवेंस ने भी एंट्री की. केविन ने गार्गानो को स्टनर लगाकर रिंग के बाहर कर दिया. सैमी ने गुस्से में आकर एल्डिस के ऊपर लगाया और ये चीज उन्हें पसंद नहीं आई. एल्डिस ने केविन के साथ उनका मैच बुक कर दिया. (Photo: WWE.com)
मनी इन द बैंक क्वालिफाईंग मैच

3 / 7
रैंडी ऑर्टन, ट्रिक विलियम्स और रे फीनिक्स के बीच मनी इन द बैंक क्वालिफाईंग मैच हुआ. तीनों ने फैंस को बढ़िया मैच दिया. रैंडी ने अपना अनुभव दिखाया. फीनिक्स ने भी अपने एक्शन से सभी का दिल जीत. इस मैच में सभी को लगा था कि रैंडी जीतेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ. रैंडी ने फीनिक्स को आरकेओ लगाया. मौका देखकर विलियम्स ने ट्रिक शॉट रैंडी को लगा दिया. विलियम्स ने फीनिक्स को पिन किया और मैच जीत लिया. (Photo: WWE.com)
MFT का मैच

4 / 7
MFT का मुकाबला शिंस्के नाकामुरा और कयोकी के साथ हुआ. इस मैच में भी खूब बवाल मचाया. ये मुकाबला अच्छा जा रहा था लेकिन रिंग के बाहर हाकू ने नाकामुरा के ऊपर हमला कर दिया. वहीं टाला टोंगा ने कयोकी को धराशाई कर दिया. इस तरह रेफरी को ये मुकाबला रद्द करना पड़ा. (Photo: WWE.com)
कोडी रोड्स का इंटरव्यू

5 / 7
कोडी रोड्स का इंटरव्यू हुआ. रोड्स ने जिन रेसलर्स ने उनके खिलाफ हील टर्न लिया उन्हें लपेटे में लिया. रोड्स ने अपनी उपलब्धियों के बारे में बात की. उन्होंने रैंडी से मिली हार पर भी चर्चा की. कोडी ने कहा कि वो बिल्कुल भी बदलने वाले नहीं है. कोडी ने कहा कि वो किसी को भी देखकर पीछे नहीं हटेंगे. (Photo: WWE.com)
वुमेंस मनी इन द बैंक क्वालिफाईंग मैच

6 / 7
जेड कार्गिल, जेसी जेन और एलेक्सा ब्लिस के बीच वुमेंस मनी इन द बैंक क्वालिफाईंग मैच हुआ. इस मैच में तगड़ा एक्शन देखने को मिला. जेसी ने काफी चतुराई मैच में दिखाई. एलेक्सा ने भी काफी प्रभावित किया. ऐसा लगा था कि एलेक्सा जीत जाएंगी लेकिन ये नहीं हो पाया. अंत में जेसी ने इस मैच में जीत हासिल की. उन्हें एक बार फिर बड़ा पुश दिया गया है. (Photo: WWE.com)
मेन इवेंट

7 / 7
मेन इवेंट में सैमी ज़ेन ने केविन ओवेंस के खिलाफ अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप डिफेंड की. दोनों ने एक-दूसरे के ऊपर खूब अटैक किया. इस मैच में कैंडिस लेरे और जॉनी गार्गानो ने दखलअंदाजी की. ओवेंस ने इन्हें धराशाई कर दिया. अंत में सीएम पंक ने आकर टाइटल से केविन के ऊपर हमला कर दिया. इसका फायदा सैमी ने उठाया और अपने टाइटल को रिटेन कर लिया. मैच के बाद पंक ने सैमी के ऊपर भी खतरनाक हमला किया. उन्होंने टाइटल को अपने हाथ में लिया. (Photo: WWE.com)