WWE SmackDown रिजल्ट्स: फैंस को मिले 3 नए चैंपियन, मेन इवेंट में दिग्गजों ने मचाई तबाही

WWE SmackDown के शो का इस हफ्ते शानदार अंत हो गया है. एपिसोड में बड़ी चीजें देखने को मिलीं. टॉप रेसलर्स ने अपने एक्शन से सभी की वाहवाही लूटी. स्टोरीलाइन्स को बढ़िया अंदाज में आगे बढ़ाया गया. आइए आपको बताते हैं कि वहां पर क्या-क्या हुआ.

WWE
1 / 9

WWE SmackDown Results:  WWE में मौजूदा समय में कई नई कहानियां चल रही हैं. फैंस को बड़े सरप्राइज मिल रहे हैं. समरस्लैम में केविन ओवेंस और रैंडी ऑर्टन ने वापसी कर तोहफा दिया. इस हफ्ते SmackDown का एपिसोड भी बढ़िया रहा. कंपनी ने स्टोरीलाइन्स को शानदार अंदाज में आगे बढ़ाया. चीजें काफी धमाकेदार रहीं. टॉप स्टार्स ने एक्शन से दिल जीता. सबसे बड़ी बात है कि नए चैंपियन देखने को मिले, जिसकी उम्मीद पहले ही की जा रही थी.  वुमेंस डिवीजन ने भी बढ़िया काम किया. आइए आपको SmackDown रिजल्ट्स के बारे में बताते हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

चेल्सी ग्रीन का सैगमेंट

चेल्सी ग्रीन का सैगमेंट2 / 9

निक एल्डिस ने वुमेंस चैंपियन चेल्सी ग्रीन को बाहर बुलाया. एल्डिस ने कहा कि ग्रीन इंजरी की वजह से कम्पीट नहीं कर पाएंगी. एल्डिस ने ग्रीन को टाइटल छोड़ने की बात कही. ग्रीन ने इसके बाद अपनी तारीफ की. बाद में एल्डिस ने ग्रीन को 30 दिन में फिट होकर टाइटल डिफेंड करने की अनुमति दी. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

गुंथर की एंट्री

गुंथर की एंट्री3 / 9

गुंथर ने एल्डिस और ग्रीन के सैगमेंट में दखलअंदाजी की. ग्रीन और गुंथर के बीच बातचीत हुई. मैट कार्डोना भी वहां पर आ गए. दोनों के बीच बहस हुई. एल्डिस ने इसके बाद बड़ा फैसला लिया. उन्होंने दोनों स्टार्स के बीच खतरनाक मैच का ऐलान कर दिया. (Photo: WWE.com)

गुंथर का मैच

गुंथर का मैच4 / 9

गुंथर और मैट कार्डोना के बीच तगड़ा मैच देखने को मिला. दोनों ने एक-दूसरे के ऊपर खूब कहर ढाया. गुंथर ने अंत में जीत हासिल की. ग्रीन ने आकर कार्डोना को चैक किया. वहां पर नाया जैक्स और लैश लीजेंड भी आए. नाया ने ग्रीन का मजाक उड़ाया. टिफनी स्ट्रेटन ने आकर ग्रीन को बचाया लेकिन सफलता नहीं मिली. नाया और लीजेंड का दबदबा देखने को मिला. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

यूएस चैंपियनशिप मैच

यूएस चैंपियनशिप मैच5 / 9

बैरन कॉर्बिन ने कार्मेलो हेज के खिलाफ यूएस चैंपियनशिप डिफेंड की. दोनों के बीच अच्छा मैच हुआ अंत में कॉर्बिन ने टाइटल रिटेन किया. हेज चैंपियन बनने में नाकाम रहे. मैच के बाद लिल याची और ट्रिक विलियम्स ने कॉर्बिन के ऊपर हमला किया. (Photo: WWE.com)

केविन ओवेंस और सीएम पंक का सैगमेंट

केविन ओवेंस और सीएम पंक का सैगमेंट6 / 9

केविन ओवेंस और सीएम पंक एक बार फिर आमने-सामने आए. दोनों ने एक-दूसरे पर जमकर आरोप लगाए. इनके बीच अगले हफ्ते टाइटल मैच होने वाला है. ओवेंस ने दावा किया कि वो चैंपियनशिप हासिल करेंगे. वहीं पंक ने हमेशा की तरह अपनी तारीफ की. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

टैग टीम चैंपियनशिप मैच

टैग टीम चैंपियनशिप मैच7 / 9

आर-ट्रुथ और डेमियन प्रीस्ट अपनी टैग टीम चैंपियनशिप वॉर रेडर्स और MFT के खिलाफ डिफेंड की. इस मैच में तगड़ा एक्शन देखने को मिला. सभी टीमों ने वाहवाही लूटी. अंत में MFT ने मैच में जीत हासिल कर चैंपियनशिप अपने नाम की. कंपनी ने MFT को इस बार बड़ा पुश दिया है. (Photo: WWE.com)

वुमेंस यूएस चैंपियनशिप मैच

वुमेंस यूएस चैंपियनशिप मैच8 / 9

टिफनी स्ट्रेटन ने जेसी ज़ेन के खिलाफ चैंपियनशिप डिफेंड की. दोनों ने मैच में खूब ताकत दिखाई. मैच में जेसी के अन्य साथियों ने भी दखलअंदाजी की. टिफनी की तरफ से चेल्सी ग्रीन ने एंट्री की. अंत में जेसी ने टिफनी को हराकर चैंपियनशिप अपने नाम की. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

मेन इवेंट

मेन इवेंट9 / 9

मेन इवेंट में कोडी रोड्स और सैमी ज़ेन का मैच हुआ. ये मुकाबला शुरू ही नहीं हो पाया क्योंकि रैंडी ऑर्टन ने कोडी रोड्स के ऊपर हमला कर दिया. दोनों के बीच तगड़ा ब्रॉल हुआ. रोड्स ने वापसी की. उन्होंने रैंडी के ऊपर चेयर से भी हमला किया. अंत में ऑफिशियल्स ने बड़ी मुश्किल से कोडी को उनसे अलग किया. (Photo: WWE.com)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन