Cody Rhodes-Randy Orton का बवाल, WWE चैंपियन बना फेमस स्टार, जानिए SmackDown में इस हफ्ते क्या-क्या हुआ?

WWE SmackDown के एपिसोड में इस हफ्ते बहुत मजा आया. कंपनी ने तीन घंटे के शो में किसी को भी निराश नहीं किया. फैंस ने ताबड़तोड़ एक्शन का पूरा मजा लिया. रैंडी ऑर्टन ने एक बार फिर बवाल मचाया. वहीं मेन इवेंट में कोडी रोड्स ने वापसी की. रेसलमेनिया 42 का बिल्डअप भी हुआ. साथ ही साथ मेगा इवेंट के लिए बड़े मैचों की घोषणा भी की गई. वुमेंस डिवीजन ने भी अपने काम से खूब वाहवाही लूटी. आइए आपको SmackDown में इस हफ्ते क्या-क्या हुआ.

WWE
1 / 10
WWE SmackDown

विज्ञापन

रैंडी ऑर्टन का सैगमेंट

रैंडी ऑर्टन का सैगमेंट2 / 10

शो की शुरुआत रैंडी ऑर्टन ने की. उन्होंने कहा कि आगे जो भी होगा, उसके जिम्मेदार वो नहीं होंगे. उन्होंने कहा कि उनका ध्यान 15वां टाइटल जीतने पर है. मैट कार्डोना ने एंट्री की. उन्होंने आते ही ऑर्टन के सिर पर माइक से मारकर बाहर कर दिया.

विज्ञापन

टैग टीम मैच

टैग टीम मैच3 / 10

एलेक्सा ब्लिस और शार्लेट फ्लेयर का मुकाबला बैला ट्विंस के साथ हुआ. इस मैच में लैश लीजेंड ने दखल दिया. इस वजह से एलेक्सा और फ्लेयर को हार मिली. मैच के बाद सभी स्टार्स के ऊपर लीजेंड और नाया जैक्स ने हमला किया. अंत में बेली और लायरा वैल्किरिया ने आकर हील स्टार्स को बाहर किया.

रिया रिप्ली का मैच

रिया रिप्ली का मैच4 / 10

रिया रिप्ली ने जेड कार्गिल को धमकी दी. कार्गिल ने मीचीन और बी-फैब के साथ एंट्री की. फैब और रिप्ली का मैच हुआ. जेड की दखलअंदाजी की वजह से मैच रद्द हो गया. अंत में एक बार फिर कार्गिल ने अपने साथियों के साथ मिलकर रिप्ली के ऊपर खतरनाक हमला किया.

विज्ञापन

जेली रोल का मैच

जेली रोल का मैच5 / 10

जेली रोल का सिंगल मुकाबला किट विल्सन के साथ हुआ. दोनों ने अच्छे मूव्स लगाए. रोल ने लंबे समय बाद रिंग में मैच लड़ा. अंत में उन्होंने जीत हासिल की. मैच खत्म होने के बाद उन्होंने अपने बेटे के साथ रिंग में जश्न मनाया.

यूएस चैंपियनशिप मैच

यूएस चैंपियनशिप मैच6 / 10

कार्मेलो हेज ने सैमी ज़ेन के खिलाफ यूएस चैंपियनशिप डिफेंड की. इस मैच में गलती से ट्रिक विलियम्स ने हेज पर अटैक कर दिया. इसका फायदा सैमी को मिला. उन्होंने हेज को हराकर टाइटल अपने नाम कर लिया.

विज्ञापन

जेकब फाटू और ड्रू मैकइंटायर

जेकब फाटू और ड्रू मैकइंटायर7 / 10

जेकब फाटू और ड्रू मैकइंटायर ने एक-दूसरे के ऊपर कड़े आरोप लगाए. मैकइंटायर ने कहा कि फाटू की वजह से वो टाइटल हारे. इसके बाद निक एल्डिस ने एंट्री की. एल्डिस ने कहा कि वो दोनों से परेशान हो गए हैं. उन्होंने दोनों का मैच रेसलमेनिया 42 के लिए तय कर दिया.

टिफनी स्ट्रेटन का मैच

टिफनी स्ट्रेटन का मैच8 / 10

टिफनी स्ट्रेटन का मैच जूलिया के साथ हुआ. ये नॉन-टाइटल मुकाबला था. टिफनी ने मैच में अच्छा एक्शन दिखाया. मुकाबले में कियाना जेम्स ने दखलअंदाजी की. अंत में टिफनी को हार का सामना करना पड़ा.

विज्ञापन

रैंडी ऑर्टन का मैच

रैंडी ऑर्टन का मैच9 / 10

रैंडी ऑर्टन का मुकाबला मैच कार्डोना के साथ हुआ. मुकाबले में रैंडी का दबदबा देखने को मिला. उन्होंने मैट को खूब पीटा. अंत में रैंडी ने कार्डोना को आरकेओ लगाया और जीत हासिल की.

कोडी रोड्स की वापसी

कोडी रोड्स की वापसी10 / 10

रैंडी ऑर्टन के मैच के बाद कोडी रोड्स ने वापसी की. रोड्स और ऑर्टन के बीच रिंग में तगड़ा ब्रॉल हुआ. दोनों ने सिक्योरिटी को भी धराशाई किया. जेली रोल भी वहां पर आए. अंत में ऑर्टन ने जेली को ही आरकेओ लगा दिया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन