WWE को मिलेंगे 3 नए चैंपियन और खूबसूरत हसीना का डेब्यू, जानिए SmackDown में इस हफ्ते क्या-क्या होगा?

WWE SmackDown का आगामी एपिसोड पर सभी की नजरें टिकी हैं. वहां पर बड़े मुकाबले होने वाले हैं. कंपनी ने शो को शानदार बनाने के लिए पहले से कुछ ऐलान किए हैं. आइए आपको बताते हैं कि वहां पर क्या-क्या होगा.

WWE
1 / 6

WWE SmackDown: WWE के अगले SmackDown के एपिसोड पर सभी की नजरें टिकी हैं. फैंस को वहां पर बड़े मुकाबले देखने को मिलेंगे. इस बार के शो से नई कहानियां भी सामने आ सकती हैं. चैंपियनशिप मुकाबले भी होने वाले हैं. कुछ रेसलर्स की वापसी भी हो सकती है.  रैंडी ऑर्टन और कोडी रोड्स भी बवाल मचाने के लिए तैयार हैं. ट्रिपल एच द्वारा वहां पर बड़े तोहफे दिए जा सकते हैं. आइए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते के शो में क्या-क्या होगा. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच

अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच2 / 6

शो का सबसे बड़ा मैच केविन ओवेंस और सीएम पंक के बीच होगा. पंक अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को ओवेंस के खिलाफ डिफेंड करने वाले हैं. दोनों के बीच तगड़ी राइवलरी चल रही है. ऐसा लगता है कि इस बार पंक के टाइटल रन का अंत हो जाएगा. केविन को नया चैंपियन बनाया जा सकता है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

कोडी रोड्स-रैंडी ऑर्टन का सैगमेंट

कोडी रोड्स-रैंडी ऑर्टन का सैगमेंट3 / 6

आगामी Sunday Night's Main Event में कोडी रोड्स और रैंडी ऑर्टन के बीच मुकाबला होने वाला है. दोनों की राइवलरी जबरदस्त चल रही है. पिछले हफ्ते दोनों के बीच तगड़ा ब्रॉल देखने को मिला था. इस हफ्ते भी कुछ ना कुछ नया होगा. रैंडी इस बार जानलेवा हमला कोडी के ऊपर कर सकते हैं. (Photo: WWE.com)

जूलिया का मैच

जूलिया का मैच4 / 6

जूलिया का मुकाबला ब्लैक मोनरो से होगा. दोनों के बीच बढ़िया मैच की उम्मीद जताई जा रही है. ब्लैक मोनरो का ये ब्लू ब्रांड में डेब्यू मैच होने वाला है. सभी उन्हें लेकर काफी उत्साहित हैं. मेन रोस्टर में उन्होंने पहले ही एंट्री कर ली थी. उनका मुकाबला देरी से कराया जा रहा है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

टैग टीम चैंपियनशिप मैच

टैग टीम चैंपियनशिप मैच5 / 6

MFT ने पिछले हफ्ते ट्रिपल थ्रेट मैच में जीत हासिल कर टैग टीम चैंपियनशिप अपने नाम की थी. अब इस हफ्ते वो टाइटल को दांव पर लगाने वाले हैं. आर-ट्रुथ और डेमियन प्रीस्ट से उनकी टक्कर होगी. दोनों दोबारा टाइटल अपने नाम कर सकते हैं. (Photo: WWE.com)

क्या होगी किसी रेसलर की वापसी?

क्या होगी किसी रेसलर की वापसी?6 / 6

SmackDown के एपिसोड में किसी रेसलर की वापसी भी हो सकती है. पिछले कुछ हफ्तों में कई स्टार्स की एंट्री देखने को मिली है. ट्रिपल एच इस बार भी बड़ा सरप्राइज दे सकते हैं. हो सकता है कि ड्रू मैकइंटायर वापसी कर लें. उनका इंतजार भी लंबे समय से चल रहा है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन