Triple H का प्लान हुआ चौपट, WWE SmackDown के इस हफ्ते के नतीजे लीक, Roman Reigns के भाई की हार
इस हफ्ते WWE SmackDown का एपिसोड पहले ही रिकॉर्ड कर लिया गया है. इसके नतीजे और सैगमेंट्स की जानकारी भी मिल गई है. शो बहुत ही धमाकेदार रहा है. आइए आपको बताते हैं कि वहां पर क्या-क्या हुआ.

WWE SmackDown: WWE का अगला प्रीमियम लाइव इवेंट समरस्लैम होने वाला है. इसका बिल्डअप शुरू हो गया है. कंपनी ने कुछ बड़े मैच तय भी कर दिए गए हैं. इसके तहत SmackDown के इस हफ्ते के एपिसोड पर सभी की नजरें टिकी हैं. हाल ही में 29 जून को हुए Raw के एपिसोड के बाद इसे रिकॉर्ड कर लिया गया था. इस वजह से ऑनलाइन सभी नतीजे सामने आ गए हैं. PWInsider की रिपोर्ट अनुसार एपिसोड के पूरे स्पॉइलर आप नीचे देख सकते हैं. (Photo: WWE.com)
सैमी ज़ेन का सैगमेंट
2 / 6अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन सैमी ज़ेन ने शो की शुरुआत की. उन्होंने बू करने वाले फैंस पर निशाना साधा. कोडी रोड्स ने एंट्री की. उन्होंने सैमी को बधाई दी . सैमी ने कहा कि अब उनके पास वो चीज है जो रोड्स चाहते हैं. जे उसो भी आए. उन्होंने कहा कि वो टाइटल को ब्लडलाइन में लेकर आएंगे. इसके बाद एडम पीयर्स नंबर-1 कंटेंडर्स मैच का ऐलान किया. (Photo: WWE.com)
सिक्स-वुमेन टैग टीम मैच
3 / 6जेड कार्गिल, मीचीन और बी-फैब का मुकाबला शार्लेट फ्लेयर, चेल्सी ग्रीन और टिफनी स्ट्रेटन के बीच मैच हुआ. इस मैच में तगड़ा एक्शन देखने को मिला. बेबीफेस स्टार्स के बीच थोड़ा टेंशन भी हुई. अंत में कार्गिल ने ग्रीन को जेडेड मूव लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई. (Photo: WWE.com)
रे फीनिक्स का मैच
4 / 6रे फीनिक्स ने अपनी AAA क्रूजरवेट चैंपियनशिप वाइकिंगो के खिलाफ डिफेंड की. दोनों के हाई-फ्लाइंग मूव्स को देखकर फैंस खुश हो गए थे. फीनिक्स ने एक बार फिर तगड़ा काम किया. अंत में उन्होंने मैक्सिकन मसल बस्टर मूव को लगाया और पिन करते हुए जीत दर्ज की. (Photo: WWE.com)
ब्री बैला का मैच
5 / 6ब्लू ब्रांड में ब्री बैला का मुकाबला लेनी रीड के साथ हुआ. दोनों ने अच्छा मैच फैंस को दिया. मुकाबले के फैटल इंफ्लुएंस ने पेज पर हमला कर दिया. इस वजह से बैला का ध्यान भटक गया. बैला को हार का सामना करना पड़ा. (Photo: WWE.com)
नंबर-1 कंटेंडर्स मैच
6 / 6मेन इवेंट में अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए कोडी रोड्स और जे उसो के बीच नंबर-1 कंटेंडर्स मैच हुआ. रोड्स और जे ने मैच में सारी हदें पार कीं. खासकर उसो ने बढ़िया काम किया. अंत में कोडी ने मैच में जीत हासिल कर सैमी के खिलाफ रीमैच हासिल किया. (Photo: WWE.com)