28 अगस्त को होने वाले WWE SmackDown के नतीजे हुए लीक, मेन इवेंट में 5 दिग्गजों ने मचाया बवाल

WWE SmackDown का इस हफ्ते का एपिसोड शानदार होने वाला है. फैंस को बड़ी चीजें देखने को मिलेंगी. कंपनी ने शो के लिए पहले से कुछ ऐलान कर दिए थे. हालांकि, इसके नतीजे पहले ही लीक हो गए हैं. आइए आपको बताते हैं कि वहां पर क्या-क्या हुआ.

WWE SmackDown
1 / 6
SmackDown में इस हफ्ते दिखा जोरदार एक्शन (Photo: WWE.com)

WWE SmackDown: WWE में इस समय कुछ शानदार स्टोरीलाइन चल रही हैं. खासकर SmackDown में खूब बवाल हो रहा है. वहां पर हाल ही में कुछ स्टार्स ने वापसी की है. समरस्लैम के बाद चीजें काफी बदल गई हैं. केविन ओवेंस, रैंडी ऑर्टन, कोडी रोड्स, गुंथर और सीएम पंक जैसे दिग्गज वहां पर काम कर रहे हैं. खैर ब्लू ब्रांड का आगामी एपिसोड भी शानदार रहने वाला है. बड़ी बात ये है कि 28 अगस्त को होने वाले शो को पहले ही रिकॉर्ड कर लिया गया है. Raw के लेटेस्ट एपिसोड के बाद ये काम किया गया. शो के नतीजे भी पहले ही लीक हो गए हैं. आइए TRNBCKL Gold के अनुसार आपको बताते हैं कि वहां पर क्या-क्या हुआ.

विज्ञापन

केविन ओवेंस का सैगमेंट

केविन ओवेंस का सैगमेंट2 / 6

केविन ओवेंस ने शो की शुरुआत की. पिछले हफ्ते उन्हें सीएम पंक के खिलाफ टाइटल मैच में हार का सामना करना पड़ा था. ओवेंस ने प्रोमो दिया और वहां पर सीएम पंक ने दखलअंदाजी की. तुरंत ही गुंथर और फिन बैलर ने भी एंट्री की. इनके बीच काफी बहस हुई. वहां से ओवेंस, बैलर और गुंथर के बीच चैंपियनशिप के लिए नंबर-1 कंटेंडर्स मैच का ऐलान किया गया. (Photo: WWE.com)p

विज्ञापन

नाया जैक्स का मैच

नाया जैक्स का मैच3 / 6

नाया जैक्स का मुकाबला भी शो में हुआ. उन्होंने लैश लीजेंड का मुकाबला टिफनी स्ट्रेटन और चेल्सी ग्रीन के साथ हुआ. चारों स्टार्स ने तगड़ा एक्शन दिखाया. पिछले हफ्ते ग्रीन ने कैंडो स्टिक से नाय और लीजेंड के ऊपर खतरनाक हमला किया था. इस हफ्ते नाया और लीजेंड ने बदला दिया. दोनों ने बड़ी जीत फेस स्टार्स के ऊपर हासिल की. (Photo: WWE.com)

जेसी जेन का मैच

जेसी जेन का मैच4 / 6

जेसी जेन ने अपनी यूएस चैंपियनशिप पेज के खिलाफ डिफेंड की. दोनों के बीच तगड़ा मैच हुआ. एक वक्त तो लगा था कि पेज चैंपियन बन जाएंगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ. जेन ने अंत में पेज को हराकर अपने टाइटल को रिटेन किया. मैच के बाद निकी बैला ने वापसी करते हुए पेज पर हमला किया. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

जूलिया का सैगमेंट

जूलिया का सैगमेंट5 / 6

जूलिया के लिए पिछला हफ्ता बिल्कुल भी अच्छा नहींं रहा था. उनका ब्लैक मोनरो के साथ सैगमेंट तय किया गया था. मोनरो ने मैच से पहले ही उनके ऊपर जानलेवा अटैक कर दिया. मुकाबला शुरू ही नहीं हो पाया. मोनरो काफी गुस्से में दिखीं. इस हफ्ते बैकस्टेज सैगमेंट में मोनरो के ऊपर जूलिया ने हमला किया. उन्होंने अपना बदला लिया. इनकी राइवलरी आगे भी जारी रहने वाली है. (Photo: WWE.com)

मेन इवेंट

मेन इवेंट 6 / 6

मेन इवेंट में केविन ओवेंस, गुंथर और फिन बैलर के बीच नंबर-1 कंटेंडर्स मैच हुआ. तीनों रेसलर्स ने मैच में तगड़ा एक्शन दिखाय. इस मुकाबले में सैमी ज़ेन ने दखलअंदाजी कर दी. मैच का कोई अंत नहीं निकल पाया है. सीएम पंक भी वहां पर आए. अंत में सैमी ने एक बार फिर सभी के ऊपर टाइटल से हमला कर दिया. पिछले हफ्ते भी उन्होंने कोडी और पंक के ऊपर टाइटल से खतरनाक अटैक किया था. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन