Roman Reigns की ब्लडलाइन में शामिल हुआ 33 साल का WWE रेसलर, 2 साल बाद 'घर वापसी'

WWE Raw का एपिसोड इस हफ्ते शानदार रहा. मेन इवेंट में एक जबरदस्त मैच हुआ. वहां से पता चला कि रोमन रेंस की ब्लडलाइन एक रेसलर शामिल होने वाला है. अगले हफ्ते अब बड़ा फैसला रेंस ले सकते हैं.

WWE
1 / 6

Roman Reigns: WWE में एक बार फिर रोमन रेंस की ब्लडलाइन का जलवा देखने को मिल रहा है. द उसोज़ और जेकब फाटू उनके साथ बने हुए हैं. रेसलमेनिया 42 के बाद रेंस ने फाटू को दो बार हराया. इसके बाद फाटू ने ऑफिशियल तौर पर ब्लडलाइन ज्वाइन की. इनकी वजह से रोमन को काफी मजबूती मिल रही है. खैर Raw के इस हफ्ते एपिसोड में पता चला कि रेंस की ब्लडलाइन में एक और सदस्य शामिल होने वाला है. अगले हफ्ते रेंस अब बड़ा ऐलान करेंगे. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

Raw की शुरुआत में हुआ बड़ा सैगमेंट

Raw की शुरुआत में हुआ बड़ा सैगमेंट2 / 6

WWE Raw की शुरुआत में सोलो सिकोआ और जे उसो के बीच सैगमेंट हुआ. दोनों ने एक-दूसरे का खूब मजाक उड़ाया. जे ने बड़ा ऐलान किया. उन्होंने सिकोआ को मैच के लिए चुनौती पेश की. जे ने कहा कि अगर सोलो जीत गए तो उन्हें ब्लडलाइन की तरफ से फ्री छोड़ दिया जाएगा. वहीं अगर सिकोआ हारते हैं तो फिर उन्हें ब्लडलाइन में शामिल होना पड़ेगा. जे ने कहा कि सोलो को रोमन के हवाले कर दिया जाएगा. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

मेन इवेंट में हुआ मैच

मेन इवेंट में हुआ मैच3 / 6

मेन इवेंट में सोलो सिकोआ और जे उसो के बीच मैच हुआ. दोनों ने अच्छा मैच दिया. इस मैच में जिमी उसो ने भी दखलअंदाजी की. सिकोआ ने उन्हें समोअन स्पाइक लगाया. हालांकि, सिकोआ को अंत में झटका लगा. जे ने उन्हें पिन करते हुए जीत हासिल कर ली. अब मजबूरी में सिकोआ को रेंस की ब्लडलाइन में शामिल होना पड़ेगा. (Photo: WWE.com)

पहले भी थे ब्डलाइन का हिस्सा

पहले भी थे ब्डलाइन का हिस्सा4 / 6

सोलो सिकोआ पहले भी रोमन रेंस की ब्लडलाइन का हिस्सा थे. मेन रोस्टर में आने के बाद उन्होंने रेंस के साथ ही काम किया था. 2024 में हुए रेसलमेनिया के बाद उन्होंने अपनी नई ब्लडलाइन बनाई. बाद में रेंस के साथ उनका उला फाला के लिए मैच हुआ था. वहां सिकोआ को हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद सिकोआ ने MFT ग्रुप को लीड किया. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

अगले हफ्ते होगा बड़ा ऐलान

अगले हफ्ते होगा बड़ा ऐलान5 / 6

अगले हफ्ते रोमन रेंस रेड ब्रांड में आएंगे. अब सोलो सिकोआ उनके हवाले कर दिए गए हैं. रेंस पहले भी सिकोआ को ब्लडलाइन में आने के लिए कह चुके हैं. सिकोआ ने मना कर दिया था. इस बार अब वो ब्लडलाइन में आ सकते हैं. रोमन उन्हें ऑफिशियल तौर पर अगले हफ्ते अपनी टीम में रख सकते हैं. कहीं ना कहीं सिकोआ की अब घर वापसी होने जा रही है. (Photo: WWE.com)

क्या सिकोआ खेलेंगे नया गेम?

क्या सिकोआ खेलेंगे नया गेम?6 / 6

सोलो सिकोआ अपनी चालाकी के लिए भी जाने जाते हैं. वो कोई बड़ा गेम भी अगले हफ्ते खेल सकते हैं. रॉयस कीज और एलए नाइट के ऊपर भी नजरें होंगी. दोनों ब्लडलाइन के खिलाफ है. इनके साथ मिलकर सिकोआ ने समरस्लैम में मैच लड़ा था. नाइट और कीज अपना गुस्सा सिकोआ के ऊपर निकाल सकते हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन